Hyundai की भारत में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी

कंपनी ने जुलाई में सब-कॉम्पैक्ट SUV के सेगमेंट में Exter को लॉन्च किया था। यह Tata Motors की Punch और Nissan की Magnite को टक्कर देती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 15:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पास EV के सेगमेंट में Kona और Ioniq 5 मौजूद हैं
  • इसने अपने सभी मॉडल्स में छह एयरबैग्स देने की घोषणा की है
  • पिछले महीने कंपनी ने Exter के प्राइस में बढ़ोतरी की थी

इसकी Verna को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार मिले हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai की अक्टूबर में भारत में बिक्री 14.84 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने 55,128 यूनिट्स बेची हैं। इसके साथ ही ह्युंडई के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। यह देश में Grand i10, Exter, Creta और Tucson जैसे मॉडल्स की बिक्री करती है। 

कंपनी के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में Kona और Ioniq 5 मौजूद हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में ह्युंडई की देश में बिक्री लगभग 48,000 यूनिट्स की थी। पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट लगभग 13,600 यूनिट्स का रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 10,005 यूनिट्स का था। ह्युंडई ने अपने सभी मॉडल्स में छह एयरबैग्स देने की घोषणा की है। इसकी Verna को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार मिले हैं। कंपनी ने जुलाई में सब-कॉम्पैक्ट SUV के सेगमेंट में Exter को लॉन्च किया था। इसका मुकाबला Tata Motors की Punch और Nissan की Magnite से है।  
Advertisement

पिछले महीने कंपनी ने Exter के प्राइस में बढ़ोतरी की थी। इसके छह वेरिएंट्स में से चार के प्राइस में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसे छह लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। Exter के टॉप एंड वेरिएंट SX (O) कनेक्ट में सबसे कम लगभग 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमें डुअल-टोन और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया गया है। ह्युंडई ने इसके SX(O) कनेक्ट वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 16,000 रुपये बढ़ाया है। इसमें डुअल-टोन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन है। इसके अन्य वेरिएंट्स लगभग 10,400 रुपये महंगे हुए हैं। Exter के टॉप-एंड वेरिएंट का प्राइस बढ़कर लगभग 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। इसके एंट्री लेवल EX and SX(O) कनेक्ट वेरिएंट्स के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

ह्युंडई ने इसके लिए पेट्रोल के साथ CNG इंजन का भी विकल्प दिया है। Exter में कई फीचर्स दिए गए हैं और यह ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है। इसे व्हाइट कलर के साथ ब्लैक रूफ, स्टारी नाइट, फिएरी रेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलते हैं। इसके साथ तीन साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.