Hyundai की कारों पर 50,000 रुपये तक डिस्काउंट, जनवरी में बिकी 57,000 से ज्यादा यूनिट्स

ह्युंडई की Tucson के डीजल वेरिएंट पर सबसे अधिक 50,000 रुपये का डिस्काउंट है। Grand i10 Nios के CNG वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 22:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की हैचबैक i20 के MT वेरिएंट पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट है
  • Grand i10 Nios के CNG वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है
  • पिछले वर्ष ह्युंडई ने रिकॉर्ड बिक्री की थी

कंपनी की नई SUV Exter को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor की चुनिंदा कारों पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Alcazar, Grand i10 Nios CNG, Verna और Tucson शामिल हैं। कंपनी की Exter कॉम्पैक्ट SUV, Creta और इलेक्ट्रिक व्हीकल Ioniq 5 पर डिस्काउंट नहीं है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ह्युंडई की Tucson के डीजल वेरिएंट पर सबसे अधिक 50,000 रुपये का डिस्काउंट है।  Grand i10 Nios के CNG वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें 20,000 रुपये का डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस शामिल है। ह्युंडई की Aura के CNG वेरिएंट का प्राइस 33,000 रुपये और गैर-CNG वेरिएंट्स का 5,000 रुपये तक घटाया गया है। इसके साथ एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। अपग्रेडेड Verna पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। 
Advertisement

कंपनी की हैचबैक i20 के MT वेरिएंट पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। ह्युंडई की जनवरी में होलसेल्स लगभग 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 67,615 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 62,276 यूनिट्स बेची थी। देश में ह्युंडई की सेल्स 92 प्रतिशत बढ़कर 24,609 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 12,835 यूनिट्स बेची थी। कंपनी की नई SUV Exter को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी हैं। Hyundai Exter का मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से है। इस माइक्रो SUV के कुछ फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर छह एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और हाई-स्पीड अलर्ट मिलते हैं। 

पिछले वर्ष के अंत में ह्युंडई ने Exter के छह वेरिएंट्स में से चार के प्राइस में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इसे छह लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, यह 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.