Hyundai की Exter, Grand i10 Nios और Venue पर भारी डिस्काउंट

ह्युंडई की Grand i10 Nios पर सबसे अधिक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 35,000 रुपये का कैश बेनेफिट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2024 20:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने i20 पर 45,000 रुपये के बेनेफिट्स की पेशकश की है
  • इसकी सब-कॉम्पैक्ट SUV Venue पर 35,000 रुपये तक के बेनेफिट्स हैं
  • ह्युंडई की सबसे अफोर्डेबल SUV Exter पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट है

कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली Creta पर डिस्काउंट नहीं है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor ने इस महीने अपने बहुत से मॉडल्स पर डिस्काउंट की पेशकश की है। इसमें Exter SUV, Grand i10 Nios, i20 और सब-कॉम्पैक्ट SUV Venue शामिल हैं। कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली Creta पर डिस्काउंट नहीं है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ह्युंडई की Grand i10 Nios पर सबसे अधिक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 35,000 रुपये का कैश बेनेफिट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसका मुकाबला Tata Motors की Tiago और Maruti Suzuki की Swift से होता है। कंपनी ने i20 पर 45,000 रुपये के बेनेफिट्स की पेशकश की है। इसमें 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। इसकी सब-कॉम्पैक्ट SUV Venue पर 35,000 रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Tata Motors की Nexon से है। 

पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च की गई कंपनी की सबसे अफोर्डेबल SUV Exter पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Exter का मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से होता है। इस माइक्रो SUV के कुछ फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर छह एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग और हाई-स्पीड अलर्ट मिलते हैं। 

कंपनी की 2026 तक भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के अलावा भी संभावनाओं की तलाश शुरू की है। Hyundai Motor Group में Hyundai Motor और Kia शामिल हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया था कि यह भारत में अपनी सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज क्रेटा SUV के समान साइज वाले हाइब्रिड स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल को लाने पर विचार कर रहा है। Hyundai और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है। इसके साथ ही इन कंपनियों की EV को लेकर योजना भी बरकरार है। ये दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियां देश में पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा IONIQ 5 और EV6 जैसे इम्पोर्टेड EV बेचती हैं। इनकी योजना 2025 में अपने पहले मेड इन इंडिया EV को पेश करने की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.