610 km की रेंज वाली Hyundai Ioniq 6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, Tesla को देगी टक्कर!

Hyundai का कहना है कि Ioniq 6 का प्रोडक्शन इस साल की तीसरी तिमाही में शुरू होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका (US) में इसकी सेल 2023 की शुरुआत में शुरू होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Ioniq 6 का प्रोडक्शन इस साल की तीसरी तिमाही में शुरू होगा
  • यह इलेक्ट्रिक कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 5.1 सेकंड में पकड़ सकती है
  • Hyundai Ioniq 6 इलेक्ट्रिक सेडान में 77.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है

Hyundai Ioniq 6 इलेक्ट्रिक सेडान 0-100 kmph की स्पीड मात्र 5.1 सेकंड में पकड़ सकती है

Hyundai ने गुरुवार को अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार लॉन्च की। Ioniq सीरीज की इस इलेक्ट्रिक कार का नाम Ioniq 6 रखा गया है। कार को हाल ही में ग्लोबल लेवल पर सोकेश किया गया था। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 610 km (379 मील) की रेंज निकाल सकती है। पावर के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। इसका सबसे पावरफुल मॉडल 320 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट कर सकता है। इसका डिजाइन आपको Porsche Carrera 911S Turbo की याद दिलाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि कार दिखने में काफी आकर्षक है और कई एडवांस फीचर्स से लैस है।  

Hyundai ने गुरुवार को एक लाइव इवेंट में Ioniq 6 इलेक्ट्रिक सेडान को लॉन्च किया। कंपनी का कहना है कि Ioniq 6 का प्रोडक्शन इस साल की तीसरी तिमाही में शुरू होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका (US) में इसकी सेल 2023 की शुरुआत में शुरू होगी। इसकी कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। इसके अलावा, फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि आयोनिक 6 को आने वाले समय में और कितनी मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Hyundai Ioniq 6 इलेक्ट्रिक सेडान में 77.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज पर 610 km तक ड्राइविंग रेंज देगी। बता दें, Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) एक बार फुल चार्ज करने पर 429 km की रेंज देने का दावा करती है।

पावर की बात करें, तो Ioniq 6 में दो मॉडल मिलते हैं, जिनमें से पहला सिंगल-मोटर रियर-व्हील ड्राइव मॉडल और दूसरा डुअल-मोटर फोर-व्हील ड्राइव मॉडल है। कार का डुअल-मोटर टॉप मॉडल 300 hp की मैक्सिमम पावर और 605 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 5.1 सेकंड में पकड़ सकती है।
 

Hyundai Ioniq 6 electric sedan interior

Hyundai Ioniq 6 के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 12-इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कई USB टाइप-C और टाइप A पोर्ट मिलते हैं। इलेक्ट्रिक कार Android Auto और Apple Carplay के साथ-साथ 64-कलर की एंबिएंट लाइट सिस्टम से लैस आती है। नई Hyundai कार का व्हीलबेस 2,950 mm तक है। इलेक्ट्रिक सेडान की लंबाई 4,855 mm, चौड़ाई 1,880 mm और ऊंचाई 1,495 mm है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hyundai, Hyundai Ioniq 6, Hyundai Ioniq 6 electric sedan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.