• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai ने पेश की इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV कार Inster, 350 किमी रेंज के साथ गजब फीचर्स से है लैस

Hyundai ने पेश की इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV कार Inster, 350 किमी रेंज के साथ गजब फीचर्स से है लैस

Hyundai Inster EV 42kWh सिंगल चार्ज में लगभग 300 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Hyundai ने पेश की इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV कार Inster, 350 किमी रेंज के साथ गजब फीचर्स से है लैस

Photo Credit: Hyundai

Hyundai Inster EV की रेंज 350 किमी है।

ख़ास बातें
  • Hyundai Inster में दो बैटरी पैक 42kWh और 49kWh का ऑप्शन मिलेगा।
  • Hyundai Inster EV 42kWh सिंगल चार्ज में 300 किमी की रेंज प्रदान करती है।
  • Hyundai Inster EV 49kWh सिंगल चार्ज में 350 किमी की रेंज प्रदान करती है।
विज्ञापन
कोरियन ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने Hyundai Inster EV माइक्रो एसयूवी को पेश कर दिया है। Inster, हुंडई की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी और यह सब-कॉम्पैक्ट माइक्रो एसयूवी Casper के मोडिफाइड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। Inster काफी हद तक 3.5-मीटर लंबी ICE Casper से मिलती जुलती है। यहां हम आपको Hyundai Inster EV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hyundai Inster EV Design


डिजाइन की बात करें तो Hyundai Inster EV में ब्लैक बार में पिक्सेल-थीम वाले टर्न इंडिकेटर्स के साथ सर्कुलर एलईडी डीआरएल के साथ एडवांस-रेट्रो स्टाइल मिलता है। डीआरएल के बीच में एक ब्लैक रेकटेंगुलर पीस है जिसमें फ्रंट कैमरा, एडीएएस सेंसर और चार्जिंग पोर्ट है। Inster EV की लंबाई 3,825 मिमी, चौड़ाई 1,610 मिमी और ऊंचाई 1,575 मिमी, व्हीलबेस 2,580 मिमी, बूट स्पे 280 लीटर है। इसमें 4-स्पोक एलॉय व्हील के साथ चंकी व्हील आर्च हैं। इसमें पिलर-माउंटेड रियर डोर के हैंडल, रूफ रेलिंग और क्रीज के साथ कई कट शामिल हैं जो इसे एक शार्प लुक देते हैं। रियर में हुंडई लोगो के साथ पिक्सेल-थीम वाले टेललाइट्स के साथ डिजाइन बोल्ड है। व्हील आर्च बम्पर तक फैला हुआ है जिसमें सर्कुलर टेललैंप और पार्किंग लाइट हैं। अन्य फीचर्स में डिफ्यूजर के साथ एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप शामिल हैं। 
 

Hyundai Inster EV Interior


इंटीरियर की बात करें तो इसमें एयर-कॉन वेंट के साथ एक रेट्रो डिजाइन मिलता है। अन्य फीचर्स में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के लिए ट्विन 10.25-इंच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, स्टीयरिंग कॉलम-माउंटेड ड्राइव मोड सेलेक्टर के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेटिलेटेड सीटे, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, सनरूफ, ADAS सुइट और काफी कुछ शामिल है।


Hyundai Inster EV Range & Power


हुंडई के अनुसार, इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी की बात करें तो Inster में दो बैटरी पैक 42kWh और 49kWh का ऑप्शन मिलेगा। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी जो कि छोटे पैक के लिए 95bhp की पावर और बड़े बैटरी पैक के साथ 113bhp की पावर और 147Nm टॉर्क जनरेट करती है। दोनों बैटरी पैक निकल-कोबाल्ट-मैंगनीज (NCM) कैमिस्ट्री का इस्तेमाल करते हैं। Inster को स्टैंडर्ड तौर पर हीट पंप और 85 किलोवाट (डीसी) चार्जिंग कैपेसिटी मिलती है।

रेंज के मामले में 42kWh सिंगल चार्ज में लगभग 300 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह 0-100 किमी प्रति घंटे का स्पीड 11.7 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे है। वहीं 49kWh सिंगल चार्ज में 350 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 10.6 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे है। कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »