• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रोबोट हुआ किचन में हिंसक, पहले गिराए बर्तन फिर खुद गिर पड़ा जमीन पर, लोगों ने उठाए सेफ्टी पर सवाल!

रोबोट हुआ किचन में हिंसक, पहले गिराए बर्तन फिर खुद गिर पड़ा जमीन पर, लोगों ने उठाए सेफ्टी पर सवाल!

रोबोट इंसान की जगह काम करेंगे और इंसानों का काम आसानी से कर पाएंगे इस विषय पर हमेशा चर्चा होती रहती है।

रोबोट हुआ किचन में हिंसक, पहले गिराए बर्तन फिर खुद गिर पड़ा जमीन पर, लोगों ने उठाए सेफ्टी पर सवाल!

Photo Credit: Youtube/WhistlinDiesel

ख़ास बातें
  • रोबोट को किचन में हिंसक रूप से काम करते हुए दिखाया गया है।
  • रोबोट किचेन में ठीक से बर्तनों को संभाल नहीं पा रहा है।
  • रोबोट Unitree G1 का नाम Ben है, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर है।
विज्ञापन

रोबोट इंसान की जगह काम करेंगे और इंसानों का काम आसानी से कर पाएंगे इस विषय पर हमेशा चर्चा होती रहती है। वहीं कई लोगों का मत है कि रोबोट इंसानों के लिए खतरनाक हो सकते हैं तो कई का कहना है कि ये इंसानों के लिए मददगार साबित होंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोबोट को किचन में हिंसक रूप से काम करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, रोबोट ठीक से बर्तनों को संभाल नहीं पा रहा है और खाना फर्श पर जमीन पर गिरने के बाद ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। इस वीडियो को WhistlinDiesel यूट्यूब चैनल पर कोडी डेटविलर द्वारा अपलोड किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूट्यूबर ने 30 सितंबर को अपने चैनल पर What Happens if you Abuse a Robot शीर्षक से अपना 17 मिनट का वीडियो शेयर किया। यह लेख लिखे जाने तक इस वीडियो को 67 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो को कोडी डेटविलर ने अपलोड किया है। दरअसल उन्होंने ह्यूमनॉइड रोबोट की ड्यूराबिलिटी को टेस्ट किया, उससे इंटेंस टास्क करवाए और आखिर में रोबोट को नष्ट कर दिया। यह ह्यूमनॉइड रोबोट Unitree G1 था, जिसका नाम Ben है, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर है। इस वीडियो में Ben को इंसानों से नफरत करने और उन्हें दुश्मन मानने के लिए प्रोग्राम किया गया था। वीडियो में रोबोट ने जो कुछ किया उससे पता चलता है कि अगर यह रोबोट गलत हाथों में पड़ जाए तो क्या-क्या कर सकता है।

यूट्यूबर कोडी डेटविलर ने ह्यूमनॉइड रोबाट की बेइज्जती करने और इंसानों को दुश्मन समझने के लिए प्रोग्राम करने के बाद उससे कई टास्क करवाए। एक टास्क में रोबोट को एक माचेटा दिया गया और डेटविलर की टीम के जरिए घेरने के बाद उस पर अटैक करने को कहा गया। फिर रोबोट ने निर्देशों को पूरी तरह से फॉलो किया। एक अन्य एक्टिविटी में ह्यूमनॉइड रोबोट को खाना बनाना सिखाया गया। हालांकि, मुश्किल से एक-दो मिनट के लिए यह किया गया। इस दौरान वह हिंसक मूड में था, और खाना बनाते हुए सारा खाना जमीन पर गिर गया। रोबोट का किचन में हिंसक होने वाला वीडियो का पार्ट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि पहली बार रोबोट के हिंसक होने की घटना सामने नहीं आई है। इसी साल चीन की फैक्ट्री वायरल वीडियो में एक यूनिट्री एच1 ह्यूमनॉइड रोबोट ने अचानक अपने ऑपरेटर पर ही अटैक कर दिया था। टेस्टिंग के दौरान आई किसी खराबी के चलते वह तेजी से लात और घूंसे बरसाने लगा था। अब इसी यूनिट्री रोबोटिक्स का रोबोट किचने में गिरते हुए नजर आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रोबोट के खतरे और सेफ्टी को लेकर सवाल किए हैं। लोगों के मन में रोबोटिक्स की सिक्योरिटी और भरोसे को लेकर चिंता पैदा हो गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »