• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बिना इंटरनेट फीचर फोन से भी ट्रांसफर होगा पैसा, जानें कैसे काम करता है ये तरीका

बिना इंटरनेट फीचर फोन से भी ट्रांसफर होगा पैसा, जानें कैसे काम करता है ये तरीका

*99#, एक यूएसएसडी बेस्ड मोबाइल बैंकिंग सर्विस के जरिए आप रिक्वेस्ट कर सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं, यूपीआई पिन बदल सकते हैं और यहां तक ​​कि बिना इंटरनेट कनेक्शन के अकाउंट का पैसा भी चेक कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट फीचर फोन से भी ट्रांसफर होगा पैसा, जानें कैसे काम करता है ये तरीका

Photo Credit: NPCI

अब आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • *99# सर्विस पूरे देश में सभी के लिए बैंकिंग सर्विस प्रदान करती है।
  • अब आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
  • इसे हिंदी और इंग्लिश समेत 13 अन्य भाषाओं में एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
अब आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि आप Google Pay, Paytm, PhonePe या किसी अन्य UPI पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करके ऑनलाइन पैसा भेज रहे हैं और इंटरनेट बंद हो जाए तो ऐसे में क्या होगा। किसी कारण इंटरनेट कनेक्शन काम करना बंद कर दे तो आप *99#, एक यूएसएसडी बेस्ड मोबाइल बैंकिंग सर्विस के जरिए यह काम कर सकते हैं। इसके जरिए आप रिक्वेस्ट कर सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं, यूपीआई पिन बदल सकते हैं और यहां तक ​​कि बिना इंटरनेट कनेक्शन के अकाउंट का पैसा भी चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि *99# सर्विस पूरे देश में सभी के लिए बैंकिंग सर्विस प्रदान करती है। यह 83 बैंक और 4 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर द्वारा पेश की जाती है और इसे हिंदी और इंग्लिश समेत 13 अन्य भाषाओं में एक्सेस कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप इसे कैसे सेट अप कर सकते हैं और ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
 

ऑफलाइन UPI ​​पेमेंट ऐसे करें सेट


आप अपने स्मार्टफोन या फीचर फोन पर 99# डायल कीजिए। ध्यान रखें कि आप कॉल करने के लिए उसी फोन नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि बैंक अकाउंट लिंक हो, वर्ना यह सर्विस काम नहीं करेगी।
उसके बाद आपको अपनी पसंद की भाषा का चयन करना है और बैंक का नाम दर्ज करना है।
आपको उन बैंक अकाउंट की एक लिस्ट नजर आएगी जो आपके नंबर से लिंक हैं, इसलिए सही ऑप्शन दबाकर उस अकाउंट का चयन करें जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं।
अब लास्ट डेट के साथ अपने डेबिट कार्ड के लास्ट 6 डिजिट दर्ज करें।
एक बार जब आप इसे ठीक से सेट कर लेते हैं तो आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
ऑफलाइन UPI पेमेंट करें
अपने फोन पर *99# डायल कीजिए और पैसे भेजने के लिए 1 दर्ज कीजिए।
अपनी पसंद के ऑप्शन का चयन करें और जिसे पैसे भेजना चाहते हैं उसकी यूपीआई आईडी / फोन नंबर / बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
उसके बाद पैसा और अपना यूपीआई पिन दर्ज करना है।
जब यह हो जाता है तो उसके बाद आपकी पेमेंट पूरी हो जाएगी और आपसे अधिकतम 0.50 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन *99# सर्विस का उपयोग करने के लिए चार्ज किए जाएंगे।
वर्तमान में इस सर्विस की अधिकतम लिमिट 5 हजार रुपये प्रति ट्रांजेक्शन है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »