Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक

अगर आपने Google Chrome में पासवर्ड सेव कर रखे हैं, तो जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से देखा जा सकता है। जानिए Android, iPhone और PC पर Saved Passwords देखने का तरीका।

Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक

Photo Credit: Unsplash

Google Chrome में सेव किए गए पासवर्ड आसानी से देखे जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • Chrome में Google Password Manager के जरिए पासवर्ड देखें
  • Android, iPhone और PC पर उपलब्ध है यह सुविधा
  • पासवर्ड देखने के लिए पहचान की वैरिफिकेशन जरूरी
विज्ञापन

आजकल ज्यादातर लोग अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स के लिए कई पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं। सभी पासवर्ड याद रखना आसान नहीं होता, इसलिए Google Chrome उन्हें सेव करने का ऑप्शन देता है। एक बार पासवर्ड सेव हो जाने पर Chrome जरूरत पड़ने पर उसे अपने आप भर देता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यूजर किसी वेबसाइट का पासवर्ड भूल जाता है और उसे दोबारा देखने की जरूरत पड़ती है। अच्छी बात यह है कि Chrome में सेव किए गए पासवर्ड्स को आसानी से देखा जा सकता है। इसके लिए सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं।

Chrome में Saved Passwords कैसे देखें?

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर Chrome इस्तेमाल करते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • Google Chrome खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • अब Passwords and Autofill ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद Google Password Manager पर क्लिक करें।
  • यहां आपको सभी सेव किए गए अकाउंट्स की लिस्ट दिखाई देगी।
  • जिस वेबसाइट का पासवर्ड देखना है, उस पर क्लिक करें।
  • सुरक्षा के लिए सिस्टम आपसे Windows PIN, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट मांग सकता है।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद पासवर्ड दिखाई देने लगेगा।

Android फोन में Chrome के Saved Passwords कैसे देखें?

Android यूजर्स भी अपने सेव किए गए पासवर्ड आसानी से देख सकते हैं।

  • Chrome ऐप खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें।
  • Settings में जाएं।
  • Google Password Manager ऑप्शन चुनें।
  • यहां सेव किए गए अकाउंट्स की लिस्ट दिखाई देगी।
  • किसी अकाउंट पर टैप करें।
  • फिंगरप्रिंट, PIN या पासवर्ड से वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद पासवर्ड देखा जा सकता है।

iPhone में Saved Passwords देखने का तरीका

iPhone यूजर्स Chrome के जरिए भी सेव किए गए पासवर्ड देख सकते हैं।

  • Chrome ऐप खोलें।
  • नीचे या ऊपर दिए गए मेन्यू पर टैप करें।
  • Password Manager ऑप्शन चुनें।
  • जिस अकाउंट का पासवर्ड देखना है, उसे ओपन करें।
  • Face ID, Touch ID या पासकोड से पहचान वैरिफाई करें।
  • इसके बाद पासवर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अगर आप लंबे समय से Chrome का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो संभव है कि आपके कई पुराने अकाउंट्स के पासवर्ड भी Google Password Manager में सेव हों। जरूरत पड़ने पर इन्हें यहीं से देखा, बदला या हटाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »