गुम हो गया है Aadhaar Card और साथ में नहीं है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ऐसे पाएं नया कार्ड

रजिस्टर नंबर पास ना होने पर भी आप आधार कार्ड (Aadhaar Card) को दोबारा कैसे पा सकते हैं। जानिए तरीका।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 15:38 IST
ख़ास बातें
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर नहीं है पास तो ऐसे पाएं नया Aadhaar Card
  • आधार कार्ड रिप्रिंट कराने का यह है तरीका
  • नए Aadhaar Card के लिए लगेगा 50 रुपये का शुल्क

गुम हो गया है Aadhaar Card और साथ में नहीं है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ऐसे पाएं नया कार्ड

Aadhaar Card एक जरूरी दस्तावेज है, ऐसे कई काम हैं जिन्हें आधार कार्ड (Aadhaar Card) के बिना कर पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में अगर आधार कार्ड गुम हो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है। परेशानी उस वक्त और बढ़ जाती है जब आपके पास रजिस्टर नंबर भी मौजूद ना हो। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि रजिस्टर नंबर पास ना होने पर भी आप कैसे आधार कार्ड ( Aadhaar Card) को दोबारा पा सकते हैं।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड रिप्रिंट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। प्रक्रिया के दौरान आपको ओटीपी प्राप्त होगा तो ऐसे में अगर आपके पास रजिस्टर नंबर है तो अच्छी बात है लेकिन अगर रजिस्टर नंबर मौजूद नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं है।
Advertisement
 

Aadhaar Card Reprint कराने का यह है तरीका 

1) सबसे पहला काम यह है कि आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा।
 

2) वेबसाइट के होमपेज पर Get Aadhaar वाले सेक्शन में दिखाई दे रहे ऑर्डर आधार रीप्रिंट (Order Aadhaar Reprint (Pilot Basis) का विकल्प दिखाई देगा। इसपर क्लिक कीजिए।
Advertisement
 
3) इसके बाद आपको आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड और रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करना है। ध्यान दें कि यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे- अगर आपके पास रजिस्टर मोबाइल नंबर नहीं है तो Do Not Have Registered Mobile Number पर टिक करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
4) सेंड ओटीपी पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, उसे स्क्रीन के दाहिनी तरफ दिख रहे OTP बॉक्स में डालें।
 
5) OTP दर्ज करने के बाद Aadhaar Card का प्रिव्यू शो होगा। प्रिव्यू में नाम, जन्म की तारीख और पता आदि जैसी जानकारी दिखाई जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि अगर आपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग-इन नहीं किया है तो OTP डालने के बाद आपको आधार कार्ड का प्रिव्यू शो नहीं होगा। 
6) इसके बाद आपको मेक पेमेंट (Make Payment) पर क्लिक करना है। 50 रुपये का शुल्क लगेगा, आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर यूपीआई (UPI) इनमें से किसी भी माध्यम के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
Advertisement
 

7) भुगतान होने के बाद आधार कार्ड में दिए पते पर Aadhaar Card पहुंच जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar Card, Aadhaar Card Reprint, UIDAI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.