• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • X यूजर्स के लिए तगड़ा ऑफर, प्रीमियम की कीमत घटकर हुई 89 रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ

X यूजर्स के लिए तगड़ा ऑफर, प्रीमियम की कीमत घटकर हुई 89 रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ

अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का उपयोग करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही है।

X यूजर्स के लिए तगड़ा ऑफर, प्रीमियम की कीमत घटकर हुई 89 रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ

Photo Credit: Google/X

X Premium कंटेंट क्रिएटर्स को मोनिटाइजेशन का मौका प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • X Premium कंटेंट क्रिएटर्स को मोनिटाइजेशन का मौका प्रदान करता है।
  • X Premium में यूजर्स की पोस्ट पर अच्छी रीच मिलती है।
  • X Premium में वीडियो डाउनलोड और कम्युनिटी क्रिएट की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का उपयोग करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही है। एलन मस्क के X ने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए एक ऑफर की घोषणा की है जो कि लिमिटेड ऑफर है। इस ऑफर के जरिए भारत में नए यूजर्स अपने पहले महीने में सिर्फ 89 रुपये में सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। X प्रीमियम की शुरुआत के तीन वर्ष पूरे होने पर कंपनी यह प्रमोशनल कीमत वाला ऑफर लेकर आई है। यहां हम आपको X प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

X अपने सब्सक्राइबर बेस का विस्तार करने के लिए यह ऑफर लेकर आया है। यह ऑफर सिर्फ कुछ ही समय के लिए आया है, खास तौर पर नए मेंबर के लिए उपलब्ध है जिन्होंने पहले प्रीमियम के लिए पेमेंट नहीं की है। यूजर्स सिर्फ 89 रुपये में X प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का लाभ ले सकते हैं, जबकि सामान्य तौर पर इसकी कीमत 427 रुपये और मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट करने पर 470 रुपये होती है। प्रीमियम प्लस टियर को 2570 रुपये प्रति माह के बजाय 890 रुपये में खरीदा जा सकता है।

X Premium का लाभ 89 रुपये में कैसे उठाएं

X Premium का लाभ 89 रुपये में उठाने के लिए यूजर्स को ऐप या वेबसाइट के जरिए अपने X अकाउंट में लॉगिन करना होगा। अपने प्रोफाइल आइकन पर जाना होगा और साइडबार से प्रीमियम का चयन करना होगा। पात्र यूजर्स को डिस्काउंट वाली कीमत नजर आएगी और मोबाइल पर मेंबरशिप लेने पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड, यूपीआई या ऐप स्टोर से खरीदारी करके पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। मौजूदा प्रीमियम मेंबर इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा पहले महीने के बाद मेंबरशिप ऑटोमैटिक तौर पर 427 प्रति माह की कीमत पर रिन्यू हो जाती है और अगर पेमेंट मोबाइल ऐप प्लेटफॉर्म के जरिए होती है तो 470 प्रति माह चार्ज लगता है।

X Premium के फायदे

X Premium कंटेंट क्रिएटर्स को मोनिटाइजेशन का मौका प्रदान करता है। अगर किसी यूजर्स की पोस्ट पर अच्छी रीच मिलती है तो X उन्हें यूट्यूब के समान मॉडल का पालन करते हुए पेमेंट प्रदान करेगा। प्रीमियम यूजर्स के लिए अन्य फीचर्स में वीडियो डाउनलोड, कम्युनिटी क्रिएट करने की सुविधा, पोस्ट में बोल्ड और इटैलिक्स का उपयोग, बुकमार्क को फोल्डर में मैनेज करना, X ऐप आइकन को कस्टमाइज करना और Grok AI चैटबॉट के लिए ज्यादा उपयोग लिमिट शामिल है।

इसके अलावा X पर प्रीमियम सब्सक्राइब करने पर वेरिफाइड ब्लू टिक भी मिलता है। प्रीमियम यूजर्स की पोस्ट की ज्यादा विजिबिलिटी, पब्लिश करने के बाद पोस्ट एडिट करने, फ्री यूजर्स के मुकाबले में लंबे वीडियो अपलोड करने और एक खास विंडो में पोस्ट को अनडू करने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। प्रीमियम सब्सक्राइबर 25 हजार अक्षरों तक का कटेंट शेयर कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to get X Premium for Rs 89, Elon Musk, X, Twitter, X Premium
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »