80Km रेंज व 90Km/h टॉप स्पीड से लैस Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Horwin SK3 दिखने में स्टाइलिश है। इसका डिज़ाइन स्पोर्टी है। फ्रंट में एक बड़ी फुल एलईडी हेडलाइट मिलती है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले से लैस आता है।

80Km रेंज व 90Km/h टॉप स्पीड से लैस Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की यूरोप में कीमत €3,990 (लगभग 3.40 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • Horwin SK3 की यूरोप में कीमत €3,990 (लगभग 3.40 लाख रुपये) होगी
  • स्कूटर में काफी स्टोरेज स्पेस मिलता है और यह Keyless फीचर से लैस है
  • सेकंड्री बैटरी पैक के साथ राइडर कुल 160 km की रेंज हासिल कर सकता है
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी हॉरविन (Horwin) ने यूरोप में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर SK3 लॉन्च किया है। हॉर्विन के पोर्टफोलियो में पहले से CR6 और EK3 मॉडल हैं, जो यूरोपीय मार्केट में बेचे जा रहे हैं। नया Horwin SK3 Electric Scooter सिंगल चार्ज में 80km (किलोमीटर) की रेंज निकाल सकता है और कंपनी के दावे अनुसार, इसकी टॉप स्पीड 90km/h (किलोमीटर प्रति घंटा) है। Horwin कथित तौर पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में 2022 से उपलब्ध कराएगा। इतना ही नहीं, कंपनी ने अगले साल लॉन्च करने के लिए और भी कई मॉडल तैयार किए हैं।

GizmoChina के अनुसार, Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €3,990 (लगभग 3.40 लाख रुपये) है और इसे यूरोप में 2022 के शुरुआती महीनों में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि सटीक तारीख की जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Horwin SK3 दिखने में स्टाइलिश है। इसका डिज़ाइन स्पोर्टी है। फ्रंट में एक बड़ी फुल एलईडी हेडलाइट मिलती है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले से लैस आता है। पावर की बात करें, तो इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 6.2 kW पावर जनरेट करती है, जिसकी बदौलत स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है।

वहीं, SK3 में बैटरी के दो विकल्प मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इन-बिल्ट बैटरी पैक के जरिए यह स्कूटर 80 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। कंपनी के अनुसार, इतनी रेंज स्कूटर को 45km/h की स्पीड पर क्रूज़ कर हासिल की जा सकती है। इसके अलावा, यदि सेकंड्री बैटरी का इस्तेमाल किया जाए, तो राइडर कुल 160 किलोमीटर की रेंज हासिल कर सकता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल फीचर भी मिलता है। इसे 8A चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है और बैटरी पैक लगभग 4.5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

इसमें काफी अंडर सीट स्टोरेज भी मिलता है, जिसके अंदर सेकंड्री बैटरी पैक को फिट किया जा सकता है और साथ ही बैकपैक या हेलमेट के लिए जगह भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा, स्कूटर स्मार्ट फीचर्स, जैसे कि कीलेस स्टार्ट, नेविगेशन सपोर्ट आदि से भी लैस आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »