• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Honda ने बनाया पानी में तैरने वाला पहला अनोखा शोरूम, भारत के इस राज्य में मौजूद, जानें क्या है खास

Honda ने बनाया पानी में तैरने वाला पहला अनोखा शोरूम, भारत के इस राज्य में मौजूद, जानें क्या है खास

आपको बता दें कि Honda ने सितंबर में 5,18,559 यूनिट्स की कुल बिक्री के सात 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। बीते साल इसी माह में 4,81,908 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Honda ने बनाया पानी में तैरने वाला पहला अनोखा शोरूम, भारत के इस राज्य में मौजूद, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने फ्लोटिंग शोरूम तैयार किया है।
  • यह अपने तरह का पहला आउटडोर कैंपेन है जो कि पानी में तैरता है।
  • होंडा टू-व्हीलर्स Activa को भौगोलिक सीमाओं से परे लेकर जाना चाहती है।
विज्ञापन
भारत टू-व्हीलर्स के मामले में सबसे बड़ा बाजार है। देश में आपको हर जगह टू-व्हीलर के शोरूम मिल जाएंगे, चाहे रेगिस्तान हो या फिर पहाड़ हर जगह टू-व्हीलर्स के शोरूम मौजूद हैं। मगर आज हम आपको पानी में तैरते हुए टू-व्हीलर शोरूम के बारे में बता रहे हैं। जी हां यह कहीं ओर नहीं बल्कि के भारत के कोने यानी कि केरल राज्य में मौजूद है। केरल में सबसे लोकप्रिय त्योहार ओनम से पहले होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने राज्य में अपना फ्लोटिंग शोरूम तैयार किया है।

यह अपने तरह का पहला आउटडोर कैंपेन है जो कि पानी में तैरता है। इस कैंपेन के जरिए होंडा टू-व्हीलर्स Activa को भौगोलिक सीमाओं से परे लेकर जाना चाहती है। फ्लोटिंग शोरूम एक नाव के अंदर तैयार किया गया शोरूम है। यह अरूकुट्टी से शुरू होकर और एलेप्पी के तट पर जाने से पहले ओणम से पहले 7 दिन की यात्रा करेगा। इस दौरान यह 15 जगहों पर जाएगा। ट्राइब्स कम्युनिकेशन द्वारा तैयार आउटडोर कैंपेन पानी के जरिए केरल के तैरने वाले परिवहन चैनल्स को भी बढ़ावा देता है। होंडा केरल के नागरिकों के लिए अपने टू-व्हीलर पर बेहतर स्कीम और किफायती फाइनेंस ऑप्शन भी पेश कर रही है। होंडा देश में इस तरह के अलग एडवरटाइजमेंट कॉन्सेप्ट लाने वाली पहली कंपनी बन गई है। 

एचएमएसआई के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि "हम स्थानीय लोगों के लिए फ्लोटिंग शोरूम एक्टिवेशन के जरिए एक नया अनुभव प्रदान करने के साथ एक कहानी सुनाना चाहते थे। हमें खुशी है कि हमारे ग्राहकों के साथ हमारा संबंध मजबूत हुआ है।"

HMSI ने बताया कि आउटडोर ब्रांड कैंपेन ने ऑनलाइन क्वारी में 41 प्रतिशत और रिटेल स्टोर में 24 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। वहीं ब्रांड से संबंधित क्वारी में 33% की कंबाइंड ग्रोथ दर्ज की गई।

ट्राइब्स कम्युनिकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर गौर गुप्ता ने कहा कि "फ्लोटिंग शोरूम एक्टिवेशन के जरिए हम दर्शकों के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करना चाहते थे। हमें खुशी है कि हमने ग्राहकों के सवालों पर बड़ा असल डाला है।"

आपको बता दें कि कंपनी ने सितंबर में 5,18,559 यूनिट्स की कुल बिक्री के सात 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। बीते साल इसी माह में 4,81,908 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी की घरेलू बिक्री 5.44 प्रतिशत बढ़कर 4,88,924 यूनिट्स हो गई जो 1 साल पहले इसी अवधि में 4,63,683 यूनिट्स थी। एक्सपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने इसमें भी 29,635 यूनिट्स की बढ़ोतरी देखी है जो कि बीते महीने 18,225 यूनिट्स थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »