नए एक्टिवा 6G को एंटी-थेफ्ट फीचर के साथ अगले सप्ताह लॉन्च करेगी Honda 

नया स्कूटर सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी के सबसे अधिक बिकने वाले Activa 6G का नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम वर्जन होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • नया एक्टिवा कंपनी के मौजूदा स्कूटर से हल्का होगा
  • Activa H-Smart में नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं
  • इसके पावरट्रेन में भी सुधार किया गया है

Activa H-Smart में नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) अपने नए स्कूटर Activa H-Smart को सोमवार को लॉन्च करेगी। यह कंपनी के सबसे अधिक बिकने वाले Activa 6G का नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम वर्जन होगा। 

कंपनी ने इस स्कूटर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें एंटी-थेफ्ट सिस्टम के साथ कुछ नए फीचर्स दिए जाएंगे। यह TVS Jupiter और Hero Maestro जैसे मार्केट में पहले से मौजूद स्कूटर्स को टक्कर देगा। नया एक्टिवा कंपनी के मौजूदा स्कूटर से हल्का होगा। इसका भार एक्टिवा के DLX वेरिएंट से लगभग एक किलोग्राम कम हो सकता है। Activa H-Smart में  नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसके पावरट्रेन में भी सुधार किया गया है। एक्टिवा का समान 110 cc सिंगल-सिलेंडर वाला पावरट्रेन 7.68 bhp के बजाय 7.80 bhp की पावर दे सकता है। 
Advertisement

इस स्कूटर में मौजूद H-Smart टेक्नोलॉजी में एंटी-थेफ्ट सिस्टम शामिल होगा। कंपनी पहले से अपने स्कूटर्स के प्रीमियम वर्जन में होंडा इग्निशन सिक्योरिटी सिस्टम की पेशकश करती है। नए एक्टिवा में यह फीचर पहली बार दिया जा सकता है। कंपनी के अन्य टू-व्हीलर्स में भी इसे शामिल किए जाने की संभावना है। 

पिछला वर्ष टू व्हीलर सेगमेंट के कमजोर रहा था। टू-व्हीलर्स की दिसंबर रिटेल सेल्स घटकर 11,33,138 यूनिट्स रह गई। यह पिछले तीन वर्षों में दिसंबर में सबसे कम रिटेल सेल्स थी। इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा 12,75,894 यूनिट्स का था। इस गिरावट के कारणों में महंगाई में बढ़ोतरी और स्लोडाउन जैसे कारण शामिल हैं। Hero MotoCorp की दिसंबर में सेल्स 1,13,634 यूनिट्स की गिरावट के साथ 3,30,175 यूनिट्स की रही। कंपनी ने इससे पिछले वर्ष दिसंबर 4,43,809 यूनिट्स बेची थी। हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट शेयर 34.78 प्रतिशत से घटकर 29.14 प्रतिशत रह गया। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ने का भी इस मार्केट पर असर पड़ा है। बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने दिसंबर में लगभग 25,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष 100 एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोले थे। कंपनी इस महीने इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या दोगुनी करने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने में आसानी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.