आ रहा है 'फ्यूचरिस्टिक' इलेक्ट्रिक Honda Activa! जानें कब होगा लॉन्च?

HMSI कथित तौर पर एक 'फ्यूचरिस्टिक एक्टिवा' बना रही है, जो अपने आप में एक नया सेगमेंट होगा, और शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में शहर के भीतर कम दूरी के ट्रैवल की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

आ रहा है 'फ्यूचरिस्टिक' इलेक्ट्रिक Honda Activa! जानें कब होगा लॉन्च?

अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लोकप्रिय Activa स्कूटर का इलेक्ट्रिक अवतार हो सकता है

ख़ास बातें
  • 2023 में HMSI अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की ठान चुकी है
  • अपकमिंग Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa पर आधारित हो सकता है
  • Activa भारत में होंडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ते जा रही है, जिस वजह से अब स्टार्टअप के साथ-साथ दिग्गज कंपनियां भी इस मार्केट में जल्द से जल्द प्रवेश करने की सोच रहे हैं। फोर व्हीलर की तुलना में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ज्यादा हलचल देखने को मिल रही है। अब, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती मांग देखते हुए 2023 की शुरुआत तक इस सेगमेंट में उतरने का फैसला लिया है। HMSI देश की दूसरे सबसे बड़े टू-व्हीलर निर्माता कंपनी है, जिसने अभी तक अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लेकर चुप्पी साधी हुई थी। 
ET Auto के अनुसार, HMSI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगले साल, यानी कि 2023 में कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की ठान चुकी है। नाम लिए बिना यह भी कहा गया है कि अपकमिंग Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के बेहद लोकप्रिय Activa स्कूटर का इलेक्ट्रिक अवतार होगा। बता दें, Activa भारत में होंडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है।

HMSI के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ, अत्सुशी ओगाटा (Atsushi Ogata) का कहना है कि प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी के लिए, एचएमएसआई होंडा मोटरसाइकिल, जापान के इंजीनियरों के सहयोग से एक टीम बनाने की प्रक्रिया में है, जो कंपनी को भारतीय आवश्यकताओं के अनुरूप इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मुख्य टेक्नोलॉजी और प्लेटफार्मों को विकसित करने में मदद करेगी।

पब्लिकेशन के अनुसार, उन्होंने अपनी मिड-सेगमेंट मोटरसाइकिल CB500F के लॉन्च के मौके पर बताया, "पिछले छह महीनों में, हमने जापान में अपनी टीम के साथ गंभीर चर्चा की है, जहां हम लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों का एक ग्रुप चला रहे हैं। हमने अपना अध्ययन किया है और अब हम अपने जापानी इंजीनियरों के सहयोग से वास्तविक विकास चरण को शुरू करने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने आगे बताया कि कंपनी एक 'फ्यूचरिस्टिक एक्टिवा' बना रही है, जो अपने आप में एक नया सेगमेंट होगा, जो शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में शहर के भीतर कम दूरी के ट्रैवल की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »