26.5km माइलेज के साथ Honda City e : HEV हाइब्रिड कार पेश, इलेक्ट्रिक मोड में भी चलेगी

Honda City e: HEV हाइब्रिड कार की कीमत क्‍या होगी, इसका ऐलान होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 18:37 IST
ख़ास बातें
  • यह अपने सेगमेंट की पहली ट्रू हाइब्रिड कार है
  • इसके पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और लीथियम-आयन बैटरी का सपोर्ट है
  • कार की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है

अगर आप शहर में इस गाड़ी से सफर कर रहे हैं, तो प्‍योर इलेक्ट्रिक मोड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से सफर कर सकते हैं।

Photo Credit: hondacarindia

होंडा कार्स इंडिया ने देश में उसकी नई Honda City e: HEV हाइब्रिड कार को पेश कर दिया है। दावा है कि यह देश में सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली मिड-सेडान कार है, जो एक लीटर पेट्रोल में करीब 26.5 किलोमीटर दौड़ सकती है। यह अपने सेगमेंट की पहली ट्रू हाइब्रिड कार है, जिसके 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर और लीथियम-आयन बैटरी का सपोर्ट मिलता है। बताया जाता है कि यह कार प्‍योर इलेक्ट्रिक मोड में भी चल सकती है और इंटरनल कंब्‍शन इंजन यानी आईईसी के साथ भी चलाई जा सकती है। 

Honda City e: HEV हाइब्रिड कार की कीमत क्‍या होगी, इसका ऐलान होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि यह कीमत 18 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसे दो ट्रिम लेवल्‍स- V और ZX में पेश किया जा सकता है। कार की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। इसकी बिक्री मई की शुरुआत में होगी। 
Advertisement

Honda City e: HEV में पावर के साथ-साथ परफॉर्मेंस भी है। इसमें 1.5 लीटर Atkinson Cycle i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है जो 98bhp की पीक पावर और 127Nm का पीक टॉर्क डेवलप करता है। 

इस सिस्‍टम के साथ एक दूसरी मोटर भी कार में लगी है। दोनों मोटर मिलकर 109bhp की पीक पावर और 253Nm का पीक टॉर्क देते हैं। यह सिस्टम इलेक्ट्रिक पावर को हाई वोल्टेज ली-आयन बैटरी में स्टोर करता है। होंडा ने अभी तक इस इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कंबाइंड आंकड़े नहीं बताए हैं। 
Advertisement

बहरहाल अगर आप शहर में इस गाड़ी से सफर कर रहे हैं, तो प्‍योर इलेक्ट्रिक मोड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से सफर कर सकते हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्‍पीड पर यह कार पेट्रोल इंजन से बनने वाली बिजली पर चलती है। जबकि 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्‍पीड पर पेट्रोल इंजन सीधे आगे के पहियों को पावर देता है। यानी अगर आप इस कार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस्‍तेमाल करते हैं, तो प्‍योर इलेक्ट्रिक मोड में चलते हैं। 
Advertisement

कंपनी के मुताबिक, जब सारे सिस्‍टम एकसाथ काम करते हैं, तब यह 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर की क्षमता से काम करती है, जो खर्च में मामले में किफायती है। 

इस कार में ड्राइवर-अस‍िस्‍टेंस सिस्‍टम भी है, जो ड्राइविंग और पार्किंग जैसे काम में मदद करता है। इसके अलावा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, डिफ्लेशन वॉर्निंग सिस्टम, ई-पार्किंग ब्रेक, ऑटो-ब्रेक होल्ड, लेन वॉच कैमरा, रिवर्स कैमरा व सेंसर और छह एयरबैग भी इसमें दिए गए हैं।  
Advertisement

होंडा सिटी ई: एचईवी को 3 साल/असीमित किलोमीटर निर्माता की वारंटी मिलती है जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। ली-आयन बैटरी पैक पर आठ साल की वारंटी भी दी गई है। इसके अलावा, 10 साल/1,20,000 किमी तक वैध किसी भी समय की वारंटी भी सड़क के किनारे सहायता योजना के रूप में पेशकश का हिस्सा है।
Advertisement

Honda City e: HEV पर कंपनी 3 साल तक अनलिमिटेड किलोमीटर वॉरंटी दे रही है, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। लीथि‍मय-आयन बैटरी पर 8 साल की वॉरंटी दी जा रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.