हीरो मोटोकॉर्प की नए EV लॉन्च करने की तैयारी, प्रीमियम सेगमेंट पर होगा फोकस

पिछले वर्ष हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ला सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जून 2023 18:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपने सेल्स नेटवर्क को भी अपग्रेड करेगी
  • हीरो मोटोकॉर्प की पिछले महीने सेल्स बढ़कर 5,19,474 यूनिट्स की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नए एंट्री लेवल मॉडल्स लॉन्च करने की है

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी अपने सेल्स नेटवर्क को भी अपग्रेड करेगी। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नए एंट्री लेवल मॉडल्स लॉन्च करने की है जिससे यह बड़ी संख्या में कस्टमर्स तक पहुंच सकेगी। 

कंपनी के नए CEO, Niranjan Gupta ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प का प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस बढ़ाया जाएगा। कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पोजिशन मजबूत करने की प्रायरिटी रखी है। गुप्ता ने कहा, "अगले वर्ष मार्च के अंत तक हम 100 शहरों में जाएंगे। इसके बाद अगली चार तिमाहियों में एंट्री लेवल और मिडल सेगमेंट में प्रोडक्ट लाए जाएंगे।" उनका कहना था कि कंपनी ने ब्रांड को स्थापित किया है और प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाने की जरूरत है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में पोजिशन मजबूत करने के अलावा हीरो मोटोकॉर्प की योजना मोटरसाइकिल के प्रीमियम सेगमेंट (160-450 cc) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है। गुप्ता ने बताया कि मौजूदा वर्ष में कंपनी कुछ नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। 
Advertisement

पिछले वर्ष हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy और Ola Electric जैसे स्टार्टअप्स को मिला है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। 

देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। हीरो मोटोकॉर्प की पिछले महीने सेल्स सात प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,86,704 यूनिट्स की थी। कंपनी को उम्मीद है कि सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान और नए लॉन्च से आगामी महीनों में भी बिक्री में तेजी जारी रहेगी। इसे अपनी बिक्री का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से मिलता है। कंपनी की मोटरसाइकिल सेल्स 4,89,336 यूनिट्स की थी। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,52,246 यूनिट्स की थी। हालांकि, इसकी स्कूटर्स की सेल्स घटकर 30,138 यूनिट्स रह गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 34,458 यूनिट्स की थी। कंपनी ने देश में 5,08,309 यूनिट्स की बिक्री की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.