• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • हीरो मोटोकॉर्प ने बढाया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro का प्राइस, सब्सिडी घटने का असर

हीरो मोटोकॉर्प ने बढाया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro का प्राइस, सब्सिडी घटने का असर

सरकार की ओर से सब्सिडी में कमी के कारण बहुत सी अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने भी प्राइसेज बढ़ाए हैं

हीरो मोटोकॉर्प ने बढाया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro का प्राइस, सब्सिडी घटने का असर

कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है

ख़ास बातें
  • हीरो मोटोकॉर्प ने सब्सिडी में कमी का कुछ भार ही कस्टमर्स पर डाला है
  • कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro का प्राइस लगभग 6,000 रुपये बढ़ा दिया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र सरकार के सब्सिडी घटाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। सब्सिडी में कमी के कारण बहुत सी अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने भी प्राइसेज बढ़ाए हैं। 

Vida V1 Pro का दिल्ली, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत जैसे शहरों में प्राइस लगभग 1,25,900 रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। इस प्राइस में FAME II सब्सिडी और एक पोर्टेबल चार्जर शामिल है। मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए अधिकतम सब्सिडी को एक्स-फैक्टरी प्राइस के 40 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने सब्सिडी में कमी का कुछ भार ही कस्टमर्स पर डाला है। 

कंपनी ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। हीरो मोटोकॉर्प की योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy और Ola Electric जैसे स्टार्टअप्स को मिला है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक की है। हीरो मोटोकॉर्प की पिछले महीने सेल्स सात प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,86,704 यूनिट्स की थी। कंपनी को उम्मीद है कि सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान और नए लॉन्च से आगामी महीनों में भी बिक्री में तेजी जारी रहेगी। कंपनी की मोटरसाइकिल सेल्स 4,89,336 यूनिट्स की थी। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,52,246 यूनिट्स की थी। हालांकि, इसकी स्कूटर्स की सेल्स घटकर 30,138 यूनिट्स रह गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 34,458 यूनिट्स की थी। कंपनी ने देश में 5,08,309 यूनिट्स की बिक्री की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »