2023 Hero Karizma: लौट रही है हीरो की बजट स्पोर्ट्स बाइक, Pulsar, Gixxer और Dominar को देगी टक्कर!

Hero MotoCorp इस साल के अंत में Karizma को वापस लाने की तैयारी में है। कंपनी कथित तौर पर नेक्स्ट-जेनरेशन Karizma पर काम कर रही है और इसे एकदम नए इंजन और चेसिस के साथ लॉन्च करेगी।

2023 Hero Karizma: लौट रही है हीरो की बजट स्पोर्ट्स बाइक, Pulsar, Gixxer और Dominar को देगी टक्कर!

Photo Credit: Representative Image

ख़ास बातें
  • Hero MotoCorp इस साल के अंत में Karizma को वापस लाने की तैयारी में है
  • इसे एकदम नए इंजन और चेसिस के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • Pulsar 250s, Gixxer 250s और Dominar 250 आदि से प्रतिस्पर्धा करेगी
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अपनी एक पुरानी मोटरसाइकिल Karizma के फैंस के लिए जल्द एक खुशखबरी लेकर आ सकती है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी Karizma के नए जनरेशन पर काम कर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह कब लॉन्च होगी, लेकिन रिपोर्ट में इसे 2024 Hero Karizma कहा गया है। बता दें कि जब भारत में Hero Honda के साथ मिलकर काम करती थी, तो 2003 में कंपनी ने Hero Honda Karizma को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से ही इसने देशभर में अपने स्पोर्टी लुक से सभी को दिवाना बनाया था और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। 

BikeWale की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Hero MotoCorp इस साल के अंत में Karizma को वापस लाने की तैयारी में है। कंपनी कथित तौर पर नेक्स्ट-जेनरेशन Karizma पर काम कर रही है और इसे एकदम नए इंजन और चेसिस के साथ लॉन्च करेगी। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी के पास अब एक नया मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म है, जो हीरो मोटोकॉर्प को प्रीमियम स्पेस में प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगा। 

यह भी बताया गया है कि नई जनरेशन की Karizma में 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 25bhp की मैक्सिमम पावर और 30Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इंजन के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा जाएगा। नई करिज्मा का डिजाइन कथित तौर पर पुरानी पीढ़ी से कुछ हद तक प्रेरित हो सकता है।

Karizma हीरो का प्रीमियम और भारत में बेहद लोकप्रिय ब्रांड रहा है। शुरुआत से ही इस लाइनअप ने युवाओं को आकर्षित किया था। यह उस समय की बात है, जब देश में स्पोर्टी लुक की मोटरसाइकिल कम कीमत में उपलब्ध नहीं थी। Karizma का आखिरी फेसलिफ्ट 2014 में लॉन्च किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे बिक्री में गिरावट और कम कीमत के सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच इसे बंद कर दिया गया।

फिलहाल Hero MotoCorp की ओर से Karizma को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि अपकमिंग मोटरसाइकिल कंपनी को बाजार में मौजूद Pulsar 250s, Gixxer 250s और Dominar 250 जैसी मोटरसाइकिल के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hero Karizma, Hero Karizma 2023, 2023 Hero Karizma
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  11. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »