अप्रैल में 0 (जीरो) रहा Hero Electric का उत्पादन, जानें वजह

आए दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2022 20:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा कि हमारे पास चिप की बहुत अधिक कमी है।
  • ग्राहकों के लिए वेटिंग पीरियड को बढ़ाकर 60 दिन से ज्यादा का कर दिया गया।
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

Hero Electric ने कहा कि कंपनी के पास चिप की बहुत अधिक कमी है।

Photo Credit: Twitter/Hero Electric

हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने कस्टमर्स को अप्रैल में कोई ईवी (EV) डिलीवर नहीं किया। बताया जा रहा है कि ग्लोबल लेवल पर चिप की कमी मेन्युफैक्चरर्स के पसीने छुड़ा रही है। सेमीकंडक्टर की इस कमी का कंपनी के उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और व्हीकल यूनिट्स को बना पाना मुश्किल हो गया है। 

कंपनी ने इस बाबत एक बयान भी जारी किया। बयान में कंपनी ने कहा कि हीरो के पास चिप की बहुत अधिक कमी है। सप्लाई में लगातार समस्या बनी हुई है। इस वजह से उत्पादन नहीं हो पा रहा है और कस्टमर्स को वाहन नहीं भेजे जा रहे हैं। कंपनी ने ये भी कहा कि ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री चिप कमी से बहुत अधिक प्रभावित हो रही है। इसका सीधा संबंध व्हीकल यूनिट मेन्युफैक्चरिंग से जुड़ा है जो कि फिलहाल ठप होने की कगार पर है। 
Advertisement

हीरो इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में कस्टमर्स को कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट डिलीवर नहीं किए, जिसके बारे में कंपनी ने कहा कि ग्राहकों के लिए वेटिंग पीरियड को बढ़ाकर 60 दिन से ज्यादा का कर दिया गया है। स्थिति ऐसी है कि व्हीकल डीलर्स के पास ग्राहकों को डेमो देने के लिए भी व्हीकल उपलब्ध नहीं हैं। 

इस संबंध में हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने भी अपना बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मंथली बेसिस पर हमारी सेल लगभग डबल हो रही थी। कोरोना के बाद से हमने किसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों से चिप के लिए सप्लाई बहाल कर ली थी। लेकिन, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से युद्ध के कारण सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हो गई। इसके कारण अब सेमीकंडक्टर की भारी कमी हो गई है और व्हीकल डिस्पैच करने में दिक्कतें आ रही हैं।"
Advertisement

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। लेकिन उत्तर भारत समेत पूरे देश में गर्मी का प्रकोप भी लोगों को परेशान कर रहा है। इसके चलते आए दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की हाल की घटनाओं के बारे में सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘सभी कंपनियों को इसकी जांच-परख करनी चाहिए। कंपनियों को व्हीकल्स के डिजाइन और क्वालिटी पर अधिक ध्यान देना चाहिए ताकि ग्राहकों का विश्वास इलेक्ट्रिक वाहनों में बना रहे।" हाल ही में कई बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.