30 KM की रेंज देगी Hero Lectro की नई H3 और H5 इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत Rs. 30 हजार से कम

Hero Lectro H3 की कीमत 27,499 रुपये और H5 की कीमत 28,499 रुपये रखी गई है। इनमें रियर हब में 250W BLDC मोटर फिट की गई है, जिसकी बदौलत ये दोनों 25 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड पर पहुंचने में सक्षम हैं।

30 KM की रेंज देगी Hero Lectro की नई H3 और H5 इलेक्ट्रिक साइकिल, कीमत Rs. 30 हजार से कम

Hero Lectro H3 की कीमत 27,499 रुपये और H5 की कीमत 28,499 रुपये रखी गई है।

ख़ास बातें
  • Hero Lectro H3 की कीमत 27,499 रुपये रखी गई है
  • H5 की भारत में कीमत 28,499 रुपये है
  • 25 kmph की टॉप स्पीड और 30 km तक की रेंज देती हैं ये ई-साइकिल
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता Hero Lectro ने दो नए ई-साइकिल - H3 और H5 लॉन्च की हैं। दोनों ई-साइकिल कंपनी की लेटेस्ट GEMTEC आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जिसके लिए हीरो लैक्ट्रो ने दावा किया है कि यह मजबूत और हल्के मटेरियल के मिक्सचर का उपयोग करता है। दोनों इलेक्ट्रिक साइकिल 25 kmph की टॉप स्पीड और 30 km की रेंज देने में सक्षम हैं। ई-साइकिल की नई रेंज कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आने का दावा करती हैं।

Hero Lectro H3 की कीमत 27,499 रुपये और H5 की कीमत 28,499 रुपये रखी गई है। H3 दो कलर कॉम्बिनेशन में आती है - पहला ब्लैक-ग्रीन और दूसरा ब्लैक-रेड। H5 भी दो कलर ऑप्शन में आती है - ग्रे और ग्रे विकल्प। Hero Lectro का दावा है कि कंपनी भारत में ई-साइकिल सेगमेंट में 70 प्रतिशत भागीदारी रखती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में गियर और नॉन-गियर दोनों तरह की साइकिल शामिल हैं।

खासियतों की बात करें, तो Hero Lectro  H3 और H5 दोनों में एक स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले और पेडल असिस्ट मोड मिलता है। इनमें रियर हब में 250W BLDC मोटर फिट की गई है, जिसकी बदौलत ये दोनों 25 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड पर पहुंचने में सक्षम हैं। दोनों 5.8 Ah इन-ट्यूब बैटरी पैक से आती हैं, जो सिंगल चार्ज में 30 किमी तक की रेंज निकालने में सक्षम हैं। कंपनी का कहना है कि इनके बैटरी पैक 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं।

हीरो साइकिल्स के निदेशक आदित्य मुंजाल ने लॉन्च के अवसर पर बोला, "GEMTEC मॉडल के साथ, हम अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्राइस पॉइन्ट पर प्रीमियम, इंडस्ट्री-फर्स्ट ई-साइकिल पेश कर रहे हैं। हमारा लेटेस्ट अभियान, #HopOntoElectric, ई-साइकिलों को अधिक से अधिक अपनाने को प्रोत्साहित करता है। स्थिरता की दिशा में सामूहिक प्रयास। हम ग्राहकों को सक्रिय मोबिलिटी समाधानों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करके भारतीयों के आवागमन के तरीके को बदलना चाहते हैं। ”

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »