Okinawa, Hero Electric को पछाड़ इस कंपनी ने बेचें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर!

Ola Electric ने सितंबर में 180.40% एमओएम (मंथ ओवर मंथ) ग्रोथ हासिल की है।

Okinawa, Hero Electric को पछाड़ इस कंपनी ने बेचें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर!

Ola Electric ने सितंबर में 180.40% मंथ ओवर मंथ (MoM) ग्रोथ हासिल की है।

ख़ास बातें
  • Hero Electric अबकी बार पहले पायदान से फिसलकर तीसरे पर आ लुढ़की
  • Ampere को चौथा स्थान मिला है
  • पांचवां स्थान हासिल करने वाली कंपनी Ather रही
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में तेजी से पॉपुलर होते जा रहे हैं और अब लोगों तक इनकी पहुंच बढ़ती जा रही है। धीरे धीरे लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर शिफ्ट हो रहे हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी संख्या है। क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी कौन सी है? हम आपको बताते हैं। Ola Electric वर्तमान में सबसे अधिक सेल्स के साथ टॉप पर बनी हुई है। इसने अगस्त में टॉप पर रहने वाली Hero Electric को भी पीछे छोड़ दिया है। 

Ola Electric ने सितंबर में 180.40% एमओएम (मंथ ओवर मंथ) ग्रोथ हासिल की है। इसने 18.63% मार्केट शेयर हासिल कर पिछले महीने की विनर Hero Electric को पछाड़ दिया है, और इससे दो पायदान ऊपर पहुंच गई है। दूसरे नम्बर पर Okinawa है जो Hero Electric से एक कदम आगे है। Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक, ओकीनावा ने 8,280 यूनिट्स बेचीं और 153% ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की। हालांकि इसके मंथ ओवर मंथ ग्रोथ में 3.25% की कमी आई है। ओकीनावा वर्तमान में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट के 15.99% हिस्से को कवर करती है। 

Hero Electric अबकी बार पहले पायदान से फिसलकर तीसरे पर आ लुढ़की है। कंपनी ने 8,019 यूनिट्स की सेल की और 27.41% ईयर ऑन ईय़र ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने ईयर ऑन ईय़र यूं तो 1,725 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं लेकिन मंथ ओवर मंथ सेल्स में 23.49% का नुकसान हुआ है। इस मामले में कंपनी ने 2,462 यूनिट्स कम बेचीं। सबसे ज्यादा ईयर ऑन ईयर ग्रोथ की बात की जाए तो Ampere इसमें टॉप पर रही। इस कंपनी ने 687.28% की ग्रोथ हासिल की है और सितंबर में 6,188 यूनिट्स की सेल की है। मंथ ओवर मंथ सेल्स में कंपनी को 3.30% का नुकसान हुआ है। 

सितंबर 2022 में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स में पांचवां स्थान हासिल करने वाली कंपनी Ather रही। कंपनी ने 6,176 यूनिट्स की सेल की है। इसने 183.95% ईयर ऑन ईयर ग्रोथ हासिल की है। मंथ ओवर मंथ ग्रोथ में इसने 16.62% से इजाफा किया है। TVS ने सितंबर में iQube की 3,490 यूनिट्स सेल कीं, जबकि अगस्त में कंपनी ने 6,309 यूनिट्स सेल की थीं। इन आंकड़ों के हिसाब से कंपनी को सितंबर में मंथ ओवर मंथ 37.55% का नुकसान हुआ है। Bajaj Chetak ने अगस्त के मुकाबले सितंबर में केवल 381 यूनिट्स ज्यादा सेल कीं और 0.35% मंथ ओवर मंथ ग्रोथ दर्ज की। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »