भारत-पाक तनाव: HCLTech ने की घर से काम करने की घोषणा! लिस्ट में चंडीगढ़, गुरूग्राम, और ...

वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को इससे आगे बढ़ाए जाने पर कंपनी विचार करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2025 09:10 IST
ख़ास बातें
  • वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को इससे आगे बढ़ाए जाने पर कंपनी विचार करेगी।
  • चंडीगढ़, गुरूग्राम, और नोएडा ऑफिस के कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी।
  • भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सुरक्षा को लेकर कंपनी की चिंताएं बढ़ गई हैं।

HCLTech ने शुक्रवार को कर्मचारियों को घर से काम करने (Work From Home) के निर्देश जारी करने का फैसला किया।

Photo Credit: Reuters

HCLTech Work From Home: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दिग्गज IT कंपनी HCLTech ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने (Work From Home) के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने अपने चंडीगढ़, गुरूग्राम, और नोएडा ऑफिस के कर्मचारियों के लिए ये निर्देश जारी किए हैं। वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को इससे आगे बढ़ाए जाने पर कंपनी विचार करेगी। सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एडवाजरी, और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसके बारे में फैसला किया जाएगा कि Work From Home को और किन कार्यालयों में लागू किया जाएगा। 

HCLTech ने शुक्रवार को कर्मचारियों को घर से काम करने (Work From Home) के निर्देश जारी करने का फैसला किया। कंपनी का यह फैसला तब आया है जब कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों, भारत-पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइली हमले किए गए जिसके कारण सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 
Advertisement

बता दें कि 8 व 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान की हथियारबंद सेनाओं ने भारत के पश्चिमी बॉर्डर पर ड्रोन और अन्य हथियारों का से कई हमले किए। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। वहीं, भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

भारत-पाक तनाव से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो भारत सरकार ने Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को भारत में इसके 8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स ब्लॉक करने का ऑर्डर दिया है। भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को गुरुवार को देश के 8 हजार अकाउंट्स को बैन करने का आदेश दिया जिसके बाद एक्स की ओर से ये अकाउंट्स बंद कर दिए गए हैं। 8 हजार से ज्यादा अकाउंट्स बैन करवाने का यह कदम पाकिस्तान द्वारा जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश के बाद उठाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें फैलाकर लोगों के बीच आक्रोश पैदा करने से रोकने के लिए सरकार की यह कवायद है। ब्लॉक किए गए इन अकाउंट्स में इंटरनेशनल न्यूज आउटेल और कई दिग्गज हस्तियों के अकाउंट्स शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.