Harley-Davidson X440 की शुरू हुई बुकिंग, 2.29 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इसे तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में उपलब्ध कराया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 12:45 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बुकिंग के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा
  • इसमें राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल है
  • इस पावर मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग को बेहतर बनाया गया है

इसका डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है

Photo Credit: Hero MotoCorp

दुनिया भर में पावरफुल मोटरसाइकिल्स के लिए लोकप्रिय Harley-Davidson की X440 की भारत में 4 जुलाई से बुकिंग शुरू हो गई है। देश में Harley-Davidson की पार्टनर Hero MotoCorp ने बताया कि इसकी बुकिंग के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा। Harley-Davidson की सभी डीलरशिप्स, हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा आउटलेट्स के साथ ही ऑनलाइन भी बुकिंग कराई जा सकती है। 

Harley-Davidson X440 के प्राइस 2.29 लाख रुपये से 2.69 लाख रुपये के बीच हैं। इसे तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में उपलब्ध कराया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। इसमें कंपनी के पिछले मॉडल्स से भी बहुत से स्टाइलिंग के एलिमेंट लिए गए हैं। इसमें राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल दिया गया है। इसमें हाल ही में डिवेलप किया गया 398 cc सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड मोटर है, जिससे 27 bhp की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ ही सिक्स स्पीड गियरबॉक्स, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। 

इस पावर मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग को बेहतर बनाया गया है। यह Harley-Davidson की सबसे कम प्राइस वाली मोटरसाइकिल है। इसे राजस्थान के जयपुर में हीरो सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (CIT) में लॉन्च किया गया था। इस मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग हीरो मोटोकॉर्प की राजस्थान के नीमराना की फैक्टरी में होगी। यह दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप में डिवेलप की गई पहली मोटरसाइकिल है। इस पार्टनरशिप के तहत देश में हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिल्स की हीरो मोटोकॉर्प मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करेगी। 

हीरो मोटोकॉर्प ने पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी 160 cc से अधिक की कैटेगरी में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। यह प्रत्येक तिमाही में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर भी फोकस कर रही है। हाल ही में कंपनी के CEO, Niranjan Gupta ने बताया था कि कंपनी प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। पिछले महीने कंपनी ने Hero Xtreme 4V को लॉन्च किया था इसके डिजाइन में कुछ बदलाव करने के साथ ही नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें नया LED हेडलैम्प और पावरफुल मोटरसाइकिल्स जैसा दमदार फ्यूल टैंक है। इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का मुकाबला Baja-Triumph से होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.