हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिल्स पर भारत में 5.25 लाख रुपये तक डिस्काउंट

यह डिस्काउंट कंपनी की Pan America 1250 Special, Sportster S और Nightster बाइक्स पर उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Pan America 1250 मोटरसाइकिल पर 3.25 लाख रुपये का डिस्काउंट है
  • कंपनी की Nightster मोटरसाइकिल पर सबसे अधिक 5.25 लाख रुपये की छूट है
  • हार्ले डेविडसन अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल्स का देश में इम्पोर्ट करती है

कंपनी ने हाल ही में कम प्राइस वाली Harley X440 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी

पावरफुल मोटरसाइकिल्स के लिए लोकप्रिय Harley-Davidson ने भारत में चुनिंदा मोटरसाइकिल्स पर 5.25 लाख रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की है। यह डिस्काउंट कंपनी की Pan America 1250 Special, Sportster S और Nightster बाइक्स पर उपलब्ध होगा। 

Pan America 1250 मोटरसाइकिल पर 3.25 लाख रुपये का डिस्काउंट है। इसका प्राइस घटकर 21.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा। इसका वास्तविक प्राइस 24.49 लाख रुपये का है। इस मोटरसाइकिल में 1,252 cc ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन है। यह 8,750 rpm पर 150.9 bhp और 6,750 rpm पर 128 Nm का पीक टॉर्क देती है। इसमें छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। हार्ले डेविडसन की Sportster S पर भी 3.25 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका प्राइस 18.79 लाख रुपये से घटकर 15.54 लाख रुपये हो जाएगा। इसमें Pan America 1250 के समान इंजन दिया गया है। यह 121 bhp और 125 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। 

हार्ले डेविडसन की Nightster मोटरसाइकिल पर सबसे अधिक 5.25 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका प्राइस घटकर 12.24 लाख रुपये हो जाएगा। इसका वास्तविक प्राइस 17.63 लाख रुपये का है। इसमें 975 cc ट्विन-सिलेंडर इंजन है। यह  छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ 89 bhp और 95 Nm का टॉर्क देती है। यह डिस्काउंट कंपनी की ओर से इम्पोर्ट की जाने वाली मोटरसाइकिल्स पर है। हाल ही में हार्ले डेविडसन ने बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp के साथ मिलकर कम प्राइस वाली Harley X440 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। हीरो मोटोकॉर्प ने Harley-Davidson X440 की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू कर दी है। इस मोटरसाइकिल की 1,000 यूनिट्स  की बिक्री कंपनी की 100 डीलरशिप पर की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग हीरो मोटोकॉर्प की राजस्थान के नीमराना की फैक्टरी में की जा रही है। कंपनी ने इसके लिए नई बुकिंग भी शुरू की है। 

X440 को तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में बेचा जा रहा है। इनके प्राइसेज 2,39,500 रुपये से 2,79,500 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। यह हार्ले डेविडसन की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। इसके लिए 25,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएगी। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Niranjan Gupta ने बताया था, "हमारी कोशिश अगले कुछ महीनों में सभी डिलीवरी को पूरी करने की होगी। इसके लिए सप्लाई चेन की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है।"  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  4. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  6. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  8. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  9. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.