• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

Photo Credit: X/Hriday singh

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

ख़ास बातें
  • बैंगलोर टीम इस सीजन में खेले गए 9 में से 7 मैच हार चुकी है।
  • गुजरात टाइटंस 9 में से 5 मैच हार चुकी है।
  • गुजरात के पास एक बार फिर से घरेलू मैदान का फायदा उठाने का मौका होगा।
विज्ञापन
IPL 2024 में आज GT (गुजरात टाइटंस) vs RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला है। गुजरात के पास एक बार फिर से घरेलू मैदान का फायदा उठाने का मौका होगा क्योंकि मैच अहमदाबाद में खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यहां करो या मरो की स्थिति बनती जा रही है। RCB अगर प्लेऑफ में खुद को बने हुए देखना चाहती है तो उसे यह मैच जीतना ही होगा। बैंगलोर टीम इस सीजन में खेले गए 9 में से 7 मैच हार चुकी है। 

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की परफॉर्मेंस भी ठीकठाक रही है। टीम इस सीजन के दौरान अभी तक खेले गए 9 मैचों में से 4 ही जीत सकी है। पिछले मैच में टीम दिल्ली के हाथों हार गई थी। 

सीजन का यह 45वां मैच है। सीजन में कुल 74 मैच होने हैं। 17वें IPL के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी पर लाइव देख सकते हैं, या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

GT vs RCB Match Live मैच कब होगा?

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (GT vs RCB) मैच आज 28 अप्रैल, रविवार को खेला जा रहा है।  
 

GT vs RCB Match Live मैच कहां खेला जाएगा?

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (GT vs RCB) मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

GT vs RCB Match Live कितने बजे शुरू होगा?

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (GT vs RCB) मैच आज 3.30 PM पर शुरू होगा जो कि अब लाइव है।  
 

GT vs RCB Match Live मैच को कैसे देखें लाइव?

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (GT vs RCB) मैच को आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं। राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।
 

GT vs RCB Match Live मैच कैसे देखें फ्री?

GT vs RCB Match Live मैच को आप ऑनलाइन बिना किसी चार्ज के भी देख सकते हैं। आज का मैच Jio Cinema पर आप बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »