• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Chandrayaan 3 से लेकर Kiara Advani तक, इस साल भारतीयों ने क्या किया सबसे ज्यादा सर्च, देखें पूरी लिस्ट

Chandrayaan-3 से लेकर Kiara Advani तक, इस साल भारतीयों ने क्या किया सबसे ज्यादा सर्च, देखें पूरी लिस्ट

Google Trends पर न्यूज इवेंट की कैटेगरी में खबर लिखे जाने तक Chandrayaan-3 टॉप पर था। वहीं, दूसरे स्थान पर 'कर्नाटक चुनाव परिणाम' को सर्च किया गया।

Chandrayaan-3 से लेकर Kiara Advani तक, इस साल भारतीयों ने क्या किया सबसे ज्यादा सर्च, देखें पूरी लिस्ट
ख़ास बातें
  • 2023 में भारत में Chandrayaan-3 सबसे बड़े इवेंट में से एक रहा
  • सेलिब्रिटीज में Kiara Advani, Elvish Yadav और Satish Kaushik शामिल थे
  • G20 भी सबसे हॉट टॉपिक में से एक था
विज्ञापन
साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है और इस समय कई कंपनीयां अपने यूजर्स के लिए विभिन्न प्रकार के दिलचस्प आंकड़ों को रिलीज करती हैं। सर्च दिग्गज Google भी उनमें से एक है, जो हर साल अपनी एक आधिकारिक रिपोर्ट रिलीज करता है, जिसमें बताया जाता है कि पूरे साल किस देश ने उसके सर्च इंजन पर क्या सर्च किया और कौनसे टॉपिक सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग थे। यूं तो अभी तक Google ने 2023 के लिए अपनी ईयर इन सर्च (Year in Search) रिपोर्ट को जारी नहीं किया है, लेकिन Google Trends एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो हमें अंदाजा दे देता है कि इस पूरे साल न्यूज इवेंट, सेलिब्रिटी, स्पोर्ट्स या अन्य किसी कैटेगरी में क्या ट्रेंडिंग रहा और देश भर में लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया।

Google Trends पर यदि भारत की बात की जाए, तो 2023 में भारत में Chandrayaan-3 सबसे बड़े इवेंट में से एक रहा, जिसे लोगों ने जमकर सर्च किया। वहीं, सेलिब्रिटीज में Kiara Advani, Elvish Yadav और स्व. Satish Kaushik शामिल थे। G20 भी सबसे हॉट टॉपिक में से एक था, जिसके बारे में लोगों ने जानने की कोशिश की। चलिए सभी कैटेगरी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Trends पर न्यूज इवेंट की कैटेगरी में खबर लिखे जाने तक Chandrayaan-3 टॉप पर था। वहीं, दूसरे स्थान पर 'कर्नाटक चुनाव परिणाम' को सर्च किया गया। इजराइल और हमास के बीच युद्ध पर भारतीयों की रूची रही और सर्च पर तीसरे स्थान पर 'Israel News' था। चौथे नंबर पर 'Satish Kaushik' थे, जिनका इस साल मार्च में देहांत हो गया था। वहीं, पांचवे नंबर पर 'Budget 2023' था।

कई लोग किसी खास टॉपिक के बार में जानने के लिए Google सर्च का इस्तेमाल करते हैं। इस साल लोगों ने जानकारी अर्जित करने के लिए गूगल पर सबसे बड़ी संख्या में 'What is G20' सर्च किया। वहीं, दूसरे नंबर पर 'UCC kya hai' सर्च हुआ। लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल ChatGPT के बारे में जानकारी लेने के लिए 'What is Chat GPT' भी जमकर सर्च किया। वहीं, इजराइल-हमास युद्ध के बीच भारतीयों ने 
'Hamas kya hai' को भी सर्च किया।

एक कैटेगरी How to होती है, जहां यह बताया जाता है कि इस साल लोगों ने किन टॉपिक के बारे में सीखना चाहा। भारत में सबसे ज्यादा संख्या में 'How to prevent sun damage for skin and hair with home remedies' सर्च किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों ने कबड्डी के बारे में भी जानना चाहा और सर्च किया 'How to get good at kabaddi' 

वहीं, स्पोर्ट्स में लोगों ने IPL, क्रिकेट वर्ल्ड कप, वूमेन प्रीमियर लीग, एशिया कप, भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच आदि जैसे क्रिकेट इवेंट्स को सबसे ज्यादा सर्च किया। 

फिल्मों में टॉप सर्च पर Jawan, Gadar 2, Oppenheimer, Adipuruh और Pathaan टॉप 5 पर थे। वहीं, टीवी शो पर टॉप 5 पर Farzi, Wednesday, Asur, Rana Naidu और The Last Of Us थे।

एक कैटेगरी People होती है, जहां गूगल ट्रेंड्स बताता है कि पूरे साल के दौरान किन लोगों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस कैटेगरी में टॉप 5 में Kiara Advani, Shubman Gill, Rachin Ravindra, Mohammed Shami और Elvish Yadav थे।

लोग गूगल पर Memes को भी सर्च करते हैं, जिसमें या तो उस मीम से जुड़े व्यक्ति को सर्च किया जाता है या उसके पॉपुलर डायलोग को। इस साल भारतीयों ने मीम्स के मामले में सबसे ज्यादा Bhupendra Jogi मीम को सर्च किया। इसके अलावा, टॉप 5 में So Beautiful So Elegant मीम, Moye Moye मीम, Aayein मीम और Aukat Dikha Di मीम शामिल थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google trends, Google Trends 2023, Google Trends Report
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »