गूगल और रेलटेल की मुफ्त वाई-फाई सेवा अब देश के 100 रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध

गूगल और रेलटेल की मुफ्त वाई-फाई सेवा अब देश के 100 रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध
विज्ञापन
गूगल ने गुरुवार को ऐलान किया था कि रेलटेल के साथ मिलकर  देशभर के रेलवे स्टेशन पर मुफ्त रेलवायर वाई-फाई उपलब्ध कराने की कोशिश में एक नई उपलब्ध मिली है। सर्च दिग्गज ने ऐलान किया कि सार्वजनिक वाई-फाई सुविधा अब देश के 100 रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध है। गुरुवार को ऊागमंदलम (ऊटी) रेलवे स्टेशन पर इस सेवा की शुरुआत हुई।

याद दिला दें कि गूगल ने सबसे पहले जनवरी में इसी साल मुबंई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सर्विस लॉन्च की थी। कंपनी का लक्ष्य 400 स्टेशनों पर इस सुविधा को पहुंचाना है। कंपनी का लक्ष्य था कि इस साल तक 100 रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा मिले और गुरुवार को इस कामयाबी का ऐलान किया गया। अब इस सुविधा को लागू करने के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है और 300 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई मिलेगा। इस बीच, कंपनी ने गूगल स्टेशन के लॉन्च करने की घोषणा भी की, इससे सार्वजनिक जगहों पर गूगल के पार्टनर को वाई-फाई हॉटस्पॉट जारी करने में आसानी होगी।
 
google

कंपनी ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ''अब इन स्टेशनों से गुजरने वाले करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों के पास एचडी वीडियो की स्ट्रीमिंग, अपने डेस्टिनेशन को जानने या कोई नई किताब व गेम डाउनलोड करने के लिए तेज इंटरनेट स्पीड का एक्सेस है। हर महीने 50 लाख एक्टिव यूज़र के साथ गूगल रेलटेल वाईफाई लाखों भारतीयों को फायदा पहुंचा रही है। हर रोज पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले करीब 15,000 लोग इस नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। ''

गूगल इंडिया ने इस बीच कहा कि, ''हमें यह उपलब्धि हासिल करने पर बेहद खुशी हो रही है और जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो लगता है कि हमने एक लंबा सफर तय कर लिया है। हमने देशभर के 400 रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे और रेलटेल के साथ मिलकर इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी की है। लेकिन हमें इस बात से प्रेरणा मिली है कि लोगों के पास तेज स्पीड वाले मुफ्त इंटरनेट की सुविधा है। लोग रेलवायर वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RailWire, RailTel, Google, Google India, Internet, Indian Railways
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »