Google Play Store देगा यूजर्स को एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा

Google प्ले स्टोर ने एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर्स की लाइफ को आसान बना देगा।

Google Play Store देगा यूजर्स को एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा

Photo Credit: Google

Google Play Store से एक साथ कर पाएंगे कई ऐप डाउनलोड

ख़ास बातें
  • Google प्ले स्टोर ने एक नया फीचर पेश किया जो यूजर्स की लाइफ आसान बन देगा।
  • Google Play Store एक समय में दो नए ऐप डाउनलोड करने की सुविधा दे रहा है।
  • Apple ऐप स्टोर से एक ही समय में एक साथ तीन डाउनलोड हो सकते हैं।
विज्ञापन
Google प्ले स्टोर ने एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर्स की लाइफ को आसान बना देगा। एंड्रॉइड का डिफॉल्ट ऐप मार्केटप्लेस अब यूजर्स को एक साथ कई नए ऐप डाउनलोड करने की सुविधा दे रहा है, जिससे एक-एक करके ऐप डाउनलोड करने के लिए इंतजार करने की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिसमें ऐप का साइज बड़ा होने पर काफी समय लग सकता था। हालांकि, इस फीचर पर कुछ प्रतिबंध हैं और इससे यूजर्स एक ही समय में 10-15 ऐप्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

Google Play Store एक ही समय में दो नए ऐप डाउनलोड करने की सुविधा दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप दो ऐप इंस्टॉल कर रहे हैं तो वे एक साथ डाउनलोड होंगे, एक के बाद एक नहीं होंगे। हालांकि, एक तीसरा ऐप डाउनलोड करने पर यह पेंडिंग लिस्ट में चला जाता है और दोनों में से कोई एक ऐप इंस्टॉल होने पर यह डाउनलोड होना शुरू हो जाता है। खास बात यह है कि यह फीचर सिर्फ नए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। किसी मौजूदा ऐप को अपडेट करते हुए यह अभी भी क्यू सिस्टम को फॉलो करता है और एक-एक करके डाउनलोड होता है।

हालांकि, Apple ऐप स्टोर से एक ही समय में एक साथ तीन डाउनलोड हो सकते हैं। यह प्ले स्टोर की स्थापना के बाद से Google ने ऐप डाउनलोड को मैनेज करने के तरीके में सुधार किया है। नया फीचर अब दो के बैच में डाउनलोड जोड़ता है। जब यूजर्स नए फोन पर स्विच करते हैं और एक साथ बड़े स्तर पर ऐप्स डाउनलोड करते हैं, तो इससे समय की काफी बचत हो सकती है।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि Google ने दो ऐप्स पर सीमा तय क्यों की है। एक वजह यह हो सकती है कि कम डाटा थ्रॉटलिंग रखी जाए क्योंकि कई डाउनलोड एक साथ होने पर नेटवर्क की स्पीड स्लो हो सकती है, जिसके चलते सभी ऐप्स को एक-एक करके डाउनलोड होने की तुलना में ज्यादा समय लगेगा। 9to5Google रिपोर्ट द्वारा पता चला है कि यह हो सकता है कि एंड्रॉइड निर्माता इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और उन ऐप्स की संख्या बढ़ाने का प्लान बना रहा है जिन्हें बाद में एक साथ डाउनलोड किया जा सकता है।

Google फिलहाल अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन Google I/O में 14 मई को आयोजित किया जाएगा और कंपनी मुख्य सेशन के दौरान एंड्रॉयड 15 को पेश कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज जो नए फीचर जोड़ सकते हैं उनमें से एक NFC वायरलेस चार्जिंग है जो यूजर्स को उन डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा देगा जिनमें इन-बिल्ट वायरलेस चार्जिंग सॉल्युशन नहीं है, लेकिन एनएफसी सपोर्ट के साथ आते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Play Store, Google Apps
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  2. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  4. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  5. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  6. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  7. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  9. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »