Google Gemini AI Release: गूगल ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल AI मॉडल Gemini, ChatGPT की करेगा छुट्टी!

यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल एक ही समय में कई काम कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 08:43 IST
ख़ास बातें
  • Google ने अपना नया AI मॉडल Gemini रिलीज कर दिया है
  • इसे कंपनी ने ChatGPT के मुकाबले में उतारा है
  • यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल एक ही समय में कई काम कर सकता है

Google Gemini आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल एक ही समय में कई काम कर सकता है।

Photo Credit: Google

Google Gemini AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को तकनीकी का भविष्य कहें तो गलत नहीं होगा। फ्यूचर की टेक्नोलॉजी में AI का बहुत बड़ा हाथ होने वाला है जिसकी खबर सालभर पहले OpenAI के ChatGPT ने दे दी थी। चैटबॉट ने AI की पावर को दुनिया के सामने रखा। लेकिन Google अब इससे एक कदम और आगे निकल गई है, जैसा कि कंपनी दावा कर रही है। Google ने अपना नया AI मॉडल Gemini रिलीज कर दिया है जो कि अब तक का सबसे पावरफुल और काबिल AI मॉडल बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

अमेरिकी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ी छलांग लगाने का दावा किया है। कंपनी ने अपना नया AI मॉडल जैमिनी रिलीज कर दिया है। इसे कंपनी ने ChatGPT के मुकाबले में उतारा है जिसे OpenAI ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। आपको बता दें कि Google की पेरेंट Alphabet ने खास AI पर रिसर्च के लिए एक यूनिट बनाई थी जिसका नाम है Google Deepmind यूनिट। अब इस यूनिट ने अपना पहला मॉडल Gemini AI के रूप में पेश किया है। 

Advertisement
Gemini AI के बारे में Google ने जिस बात को हाइलाइट किया है, वह है इसकी मल्टीटास्किंग पावर। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल एक ही समय में कई काम कर सकता है। यानी कि यूजर के लिए यह इमेज, वीडियो, टेक्स्ट, कोड पर एक ही समय में काम कर सकता है। यही जैमिनी का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बताया जा रहा है कि यह टेक्स्ट, कोड और ईमेज को न केवल बना सकता है बल्कि रीड भी कर सकता है, और वो भी एक ही समय में। वहीं, ChatGPT में यह संभव नहीं है क्योंकि वह सिर्फ टेक्स्ट पर काम करता है। ChatGPT से यूजर न तो इमेज बना सकता है और न ही ये पिक्चर रीड कर सकता है। 

दूसरी खास बात ये भी है कि गूगल ने इसके तीन मॉडल पेश किए हैं। जैमिनी अल्ट्रा (Gemini Ultra), जैमिनी प्रो (Gemini Pro), और जैमिनी नैनो (Gemini Nano)। जैमिनी अल्ट्रा सबसे टॉप साइज मॉडल है जो सबसे ज्यादा मुश्किल कामों के लिए डिजाइन किया गया है। प्रो मॉडल टास्क की बड़ी रेंज में स्केलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं नैनो को ऑन डिवाइस टास्क के लिए डिजाइन किया गया है जैसे मोबाइल डिवाइसेज आदि। 
Advertisement

Gemini AI के बारे में कहा गया है कि यह मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग (MMLU) मॉडल पर बेस्ड है। यह बेंचमार्क पर ह्यूमन एक्सपर्ट से बेहतर नतीजे पेश करने में सक्षम है। यह प्रॉब्लम सॉल्विंग के लिए गणित, फिजिक्स, हिस्ट्री, लॉ, मेडिसिन और एथिक्स जैसे 57 विषयों से जानकारी को इस्तेमाल करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.