2023 का बेस्‍ट ऐप कौन? Google ने जारी की लिस्‍ट, आप भी जानें

Google Play Best of 2023 : इस साल बेस्‍ट ऐप ऑफ द ईयर का खिताब लेवल सुपरमाइंड (Level SuperMind) को दिया गया है।

2023 का बेस्‍ट ऐप कौन? Google ने जारी की लिस्‍ट, आप भी जानें

यूजर्स चॉइस ऐप के रूप में ‘THAP : योर हैपीनेस जिम’ को चुना गया है।

ख़ास बातें
  • Google Play Store पर टॉप गेम्‍स और ऐप्‍स लिस्‍ट जारी
  • एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में गूगल ने दी जानकारी
  • Monopoly Go को चुना गया बेस्‍ट गेम ऑफ द ईयर
विज्ञापन
भारत में Google Play Store पर टॉप गेम्‍स और ऐप्‍स कौन से हैं, इसकी सालाना लिस्‍ट गूगल ने गुरुवार को जारी कर दी। एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि Google Play Best of 2023 अवॉर्ड्स में उन ऐप्‍स पर फोकस किया गया है, जो यूजर्स की पर्सनल ग्रोथ, मेंटल हेल्‍थ, सेल्‍फ-केयर और ऑनलाइन शॉपिंग में मदद करते हैं। गूगल ने यह भी बताया कि कई डेवलपर्स अपने ऐप में लर्निंग और वेलनेस को लाने के लिए AI का फायदा उठा रहे हैं। जिन ऐप्‍स को Google Play Best of 2023 में जगह मिली, उनमें स्विफ्टचैट, स्टिमुलर और लेवल सुपरमाइंड जैसे नाम भी शामिल हैं। 

गूगल ने कहा है कि इस साल बेस्‍ट ऐप ऑफ द ईयर का खिताब लेवल सुपरमाइंड (Level SuperMind) को दिया गया है। वहीं, यूजर्स चॉइस ऐप के रूप में ‘THAP : योर हैपीनेस जिम' को चुना गया है। 

बेस्‍ट गेम ऑफ द ईयर का खिताब मिला है Monopoly Go (मोनोपॉली गो) को। इस कैटिगरी में यूजर्स चॉइस अवॉर्ड जीता है सबवे सर्फर्स ब्लास्ट (Subway Surfers Blast) ने। बेस्‍ट मेड इन इंडिया गेम के रूप में बैटल स्‍टार्स 4v4 TDM & BR का चुनाव किया गया। 

बेस्‍ट विद एआई कैटिरी में (स्टिम्यूलर) Stimuler- IELTS Speaking Coach और स्विफ्टचैट (SwiftChat by ConveGenius) को चुना गया है। स्टिम्यूलर ऐसा प्‍लेटफॉर्म है, जो इंटरनेशनल लेवल के इंग्लिश लैंग्‍वेज टेस्‍ट में लोगों की मदद करता है। वहीं, स्विफ्टचैट एक चैटबॉट बेस्‍ड लर्निंग प्‍लेटफॉर्म है।  

बात करें फन (Fun) कैटिगरी की, तो 2023 के लिए गूगल ने मेटा के ऐप थ्रेड्स को चुना है। साथ ही सोशल नेटवर्किंग प्‍लेटफॉर्म पेपुल (Pepul) और कॉमिक्‍स ऐप डैशटून (Dashtoon) को लिस्‍ट में जगह दी गई है। 

गूगल ने बताया कि टैबलेट्स के लिए Canva, Everand और Concept सबसे अच्छे ऐप्स थे, जबकि क्रोमबुक्‍स के लिए FlipaClip, Evernote, और Wideo टॉप चॉइस बने।  

बेस्‍ट ऑनगोइंग की कैटिगरी में जगह दी गई है बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को। क्राफ्टन के इस ऐप ने इसी साल भारत में वापसी की है। इसी कैटिगरी में पोकेमॉन गो और ईए स्पोर्ट्स एफसी मोबाइल सॉकर को भी रखा गया है। बेस्‍ट मल्‍टी डिवाइस गेम की कैटिगरी में कॉल ऑफ ड्रैगन्‍स को जगह दी गई है। कई और ऐप्‍स भी Google Play Best of 2023 लिस्‍ट में शामिल हुए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »