Google ने पब्लिक AI मॉडल Gemma किया लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

जेम्मा को गूगल ने एक वर्सेटाइल मॉडल बताया है।

Google ने पब्लिक AI मॉडल Gemma किया लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Photo Credit: Shutterstock

Gemma के लॉन्च के माध्यम से कंपनी इस बात पर जोर दे रही है कि AI का इस्तेमाल जिम्मेदाराना तरीके से होना चाहिए।

ख़ास बातें
  • यह खासतौर पर AI डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए तैयार किया गया है।
  • । यह एक ओपन सोर्स मॉडल है जो सभी के लिए उपलब्ध है।
  • Gemma को दो अलग-अलग आकारों में उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
Google ने अपना एक और AI मॉडल Gemma लॉन्च किया है। यह खासतौर पर AI डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए तैयार किया गया है। यह एक ओपन सोर्स मॉडल है जो सभी के लिए उपलब्ध है। जेम्मा को गूगल की टीम Google DeepMind समेत कई अन्य टीमों के सहयोग से तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि उभरते एआई सेक्टर में उसकी तरफ से यह योगदान के रूप में लॉन्च किया गया है। 

Gemma का नाम लेटिन भाषा से लिया गया है जिसमें जेम्मा का अर्थ होता है कीमती पत्थर। एआई के सेक्टर में योगदान की दृष्टि से ही Google ने इसका नाम जेम्मा रखा है। कंपनी ने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी है। Gemma को दो अलग-अलग आकारों में उपलब्ध करवाया गया है जो कि Gemma 2B और Gemma 7B हैं। दोनों ही मॉडल्स को पहले से निर्देशानुसार ट्यून किया गया है। ये काफी हल्के हैं और किसी भी डेवलपर के लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आसानी से रन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि दोनों ही मॉडल काफी पावरफुल हैं और साथ ही रेस्पॉन्सिबल भी हैं। कंपनी ने इनके ट्रेनिंग सेट से डेटा को हटा दिया है, साथ ही इनकी कड़ी टेस्टिंग की गई है ताकि ये सेफ तरीके से काम करें। 

जेम्मा को गूगल ने एक वर्सेटाइल मॉडल बताया है। इसकी वजह यह है कि यूजर चाहे लैपटॉप पर काम कर रहा है, या मोबाइल, या अन्य IoT पर एप्लिकेशन लगा रहा है, जेम्मा इनके साथ आसानी से इंटीग्रेट हो जाता है। यह Vertex AI और Google Kubernetes Engine (GKE) के साथ कम्पैटिबल है जिससे कि एप्लिकेशन डिप्लॉयिंग और आसान हो जाता है। Nvidia के साथ भागीदारी के चलते यह Google Cloud TPU और Nvidia GPU के साथ बहुत अच्छे तरीके से काम करता है। 

Gemma के लॉन्च के माध्यम से कंपनी इस बात पर जोर दे रही है कि AI का इस्तेमाल जिम्मेदाराना तरीके से होना चाहिए। ताकि इसे कमर्शियल रूप में भी इस्तेमाल किया जा सके। जिसमें हर साइज के ऑर्गेनाइजेशन शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए एक Responsible Generative AI Toolkit भी लॉन्च किया है जिसके माध्यम से डेवलपर्स जेम्मा को बड़ी आसानी से, और इसकी पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »