गूगल हुआ 18 साल का, तय किया लंबा सफर

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 15 सितंबर 2015 16:26 IST
गूगल आज आधिकारिक तौर पर व्यस्क बन गया। चौंकिए मत। दरअसल, गूगल डॉट कॉम डोमेन को आज से 18 साल पहले 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर किया गया था। आप में ज्यादातर लोगों को पहले से जानकारी होगी कि गूगल शब्द का जन्म गूगोल (googol) से हुआ है। गूगोल गणित में इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली का हिस्सा है। आपको ये भी मालूम होना चाहिए कि सबसे पहले गूगोल को ही रजिस्टर कराने की तैयारी थी, पर कंपनी एक टीम मेंबर (सॉन एंडरसन) ने वर्तनी में गलती कर दी और googol.com की जगह google.com रजिस्टर हो गया।

(पढ़ें: गूगल का बदला-बदला सा है अंदाज, लॉन्च हुआ नया लोगो)

मात्र 18 साल के अंदर गूगल ने लंबा सफर तय किया है। यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई बार तो ऐसा लगता है कि यह कंपनी कम से कम 100 साल पुरानी है, लेकिन हकीकत यह है कि आज की तारीख में भी इसका नेतृत्व लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ही कर रहे हैं जिन्होंने इसकी स्थापना की थी।

सच यह भी है कि गूगल दुनिया की सबसे पुरानी ऑनलाइन कंपनी है। बता दें कि फेसबुक 11 साल पहले 4 फरवरी 2004 को शुरू हुआ था। वैसे स्टार्ट अप कंपनियों का दौर तो जारी ही है।

गूगल का लोकप्रिय डूडल भी कंपनी के जितना ही पुराना है। पहले डूडल को अगस्त 1998 में बनाया गया था। इसके जरिए यह बताने की कोशिश की गई थी कि टीम बर्निंग मैन फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाली है। इस वक्त को गूगल कंपनी भी नहीं था। 17 साल पहले 4 सितंबर 1998 को केलिफॉर्निया में कंपनी के गठन के लिए आवेदन दिया गया था।
Advertisement

कंपनी का गठन तो हो गया पर इसकी शुरुआत सन कंपनी के सह-संस्थापक एंडी बेकटोलेशिम द्वारा निवेश किए गए 1 लाख डॉलर से हुई। जून 1999 में कंपनी ने मार्केट से 25 मिलियन डॉलर और उगाहे। इसी साल गूगल अपने माउंटेन व्यू स्थित दफ्तर में शिफ्ट हुआ और आज भी वहीं पर है।

कंपनी ने 2003 में ब्लॉगर को खरीद लिया और एडसेंस को लॉन्च किया। 2004 में कंपनी ने ऑर्कुट को उतारा।
Advertisement

2005 में लॉन्च किए गए यूट्यूब को नवंबर 2006 में गूगल द्वारा खरीद लिया गया। गूगल मैप्स को फरवरी 2005 में लॉन्च किया गया था। इन सब में सबसे अहम है एंड्रॉयड, जिसकी घोषणा पहली बार नवंबर 2007 में की गई थी। पहले एंड्रॉयड फोन को सितंबर 2008 में लॉन्च किया गया था और गूगल क्रोम को भी।
Advertisement

मात्र 18 सालों में इतने सारे बदलाव, एक पल के लिए ये आश्चर्यचकित करते हैं। खासकर यह जानकर कि गूगल क्रोम और एंड्रॉयड की उम्र अभी 10 साल भी नहीं है।

अब तक गूगल नाबालिग था। बालिग होने से पहले कंपनी ने नया अवतार धारण कर लिया। नई कंपनी अल्फाबेट के रूप में। इस साल अगस्त महीने में गूगल ने नई पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का गठन किया जिसके अंदर इस इंटरनेट सर्च कंपनी के अलावा अन्य लोकप्रिय गतिवधियों वाली कंपनियां काम करेंगी। इसके अलावा भारतीय मूल के सुंदर पिचाई गूगल के नए सीईओ बनाए गए हैं। और गूगल के संस्थापक लैरी पेज अब अल्फाबेट के सीईओ की भूमिका निभाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.