गूगल का बदला-बदला सा है अंदाज, लॉन्च हुआ नया लोगो

गूगल का बदला-बदला सा है अंदाज, लॉन्च हुआ नया लोगो
विज्ञापन
अगर आपने मंगलवार देर रात के बाद से गूगल का इस्तेमाल किया है तो कुछ बदला-बदला जरूर नज़र आया होगा। हम बात कर रहे हैं गूगल के लोगो की। पिछले महीने कंपनी के पुनर्गठन के बाद मंगलवार को गूगल ने अपना नया लोगो पेश किया।

गूगल के नए लोगो को कंपनी के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। इशारा साफ है कि अब गूगल सिर्फ सर्च इंजन के बिजनेस तक सीमित नहीं रहा। कंपनी अलग-अलग क्षेत्र में सर्विस मुहैया करा रही है। लोगो को फिर से डिजाइन किया गया है। Google लिखने के लिए नए फॉन्ट का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, पिछले लोगो वाले कलर स्कीम को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने नीले रंग वाले 'g' आइकन को चार कलर वाले 'G' से बदल डाला है।
गौर करने वाली बात है कि गूगल की नई कंपनी अल्फाबेट के लोगो में जिस फॉन्ट का इस्तेमाल किया गया है, वह यहां भी देखने को मिल रहा है। नया लोगो गूगल सर्च के होम पेज पर दिखना शुरू हो गया है और यह धीरे-धीरे कंपनी के अन्य प्रोडक्ट पर भी नज़र आने लगेगा। 1998 में कंपनी के गठन से लेकर अब तक पांचवीं बार गूगल के लोगो को रीडिजाइन किया गया है।

माउंटन व्यू की इस कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी। आपको बता दें कि गूगल (Google) ने हाल ही में नई पेरेंट कंपनी अल्फाबेट का गठन किया था जिसके अंदर इस इंटरनेट सर्च कंपनी के अलावा अन्य लोकप्रिय गतिवधियों वाली कंपनियां काम करेंगी। इसके अलावा भारतीय मूल के सुंदर पिचाई गूगल के नए सीईओ बनाए गए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »