Google के एग्जिक्यूटिव का दावा, फीमेल बॉस के दोस्ती के ऑफर को ठुकराने पर हुए बर्खास्त

स्लोडाउन के कारण मुश्किलों का सामना कर रही गूगल ने हाल ही में हजारों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 16:23 IST
ख़ास बातें
  • इस घटना के एक सप्ताह बाद HR डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी गई थी
  • इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी
  • पिछले वर्ष जुलाई में गूगल ने Olohan को बर्खास्त कर दिया था

कंपनी के इस पूर्व वर्कर ने पिछले वर्ष नवंबर में एक कानूनी मामला दायर किया था

ग्लोबल टेक कंपनी Google के एक पूर्व एग्जिक्यूटिव ने दावा किया है उन्हें एक फीमेल बॉस की ओर से दोस्ती के कथित ऑफर को ठुकराने के बाद कंपनी से बाहर किया गया था। स्लोडाउन के कारण मुश्किलों का सामना कर रही गूगल ने हाल ही में हजारों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। 

कंपनी के पूर्व वर्कर Ryan Olohan ने पिछले वर्ष नवंबर में एक कानूनी मामला दायर किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गूगल के प्रोगमैटिक मीडिया की एक डायरेक्टर Tiffany Miller ने उनकी तारीफ की थी और कहा था कि वह जानती हैं कि Olohan का एशियाई महिलाओं की ओर झुकाव है। गूगल में 16 वर्ष तक काम करने वाले Olohan ने आरोप लगाया है कि Tiffany ने कंपनी की एक मीटिंग के दौरान उन्हें छुआ था। उन्होंने बताया कि उस मीटिंग में अल्कोहल भी सर्व की गई थी। शुरुआत में वह इस घटना के बारे में अपने सहकर्मियों को बताने में झिझक रहे थे। उन्होंने इस घटना के एक सप्ताह बाद ह्युमन रिसोर्सेज डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। Tiffany की ओर से उनके प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट में इन आरोपों को गलत बताया था। 

कोर्ट में दाखिल किए गए दस्तावेजों में Olohan ने दावा किया है कि इस घटना की शिकायत करने के बाद Tiffany ने उनसे बदला लेने के लिए ह्युमन रिसोर्सेज डिपार्टमेंट में झूठी शिकायत की थी। हालांकि, इस शिकायत में Olohan के खिलाफ आरोप स्पष्ट नहीं था। पिछले वर्ष जुलाई में गूगल ने Olohan को बर्खास्त कर दिया था। कंपनी का कहना था कि उन्हें टीम के साथ मिलकर काम नहीं करने की वजह से बर्खास्त किया गया है। 

गूगल को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet ने हाल ही में 12,000 वर्कर्स की छंटनी करने की घोषणा की थी। इसमें रिक्रूटिंग के साथ ही इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों पर असर होगा। कंपनी ने बताया था कि ये छंटनी ग्लोबल लेवल पर की जा रही है और अमेरिका में स्टाफ के साथ इसकी शुरुआत होगी। Alphabet के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Sundar Pichai ने एक स्टाफ मेमो में यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, "मुझे विश्वास है कि हमारे सामने बड़ा अवसर है। हमारे प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की वैल्यू और AI में हमारे शुरुआती इनवेस्टमेंट से हमें मजबूती मिलेगी।" कंपनी अपने स्टाफ को वर्ष के अंत में मिलने वाले बोनस के एक हिस्से की पेमेंट को टाल रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.