आज का Google डूडल है खास, Paris 2024 Olympics को कर रहा सेलिब्रेट

Google आज यानी कि 26 जुलाई को एक एनिमेटेड डूडल (Google Doodle) के साथ Summer Olympic Games 2024 की शुरुआत को सेलिब्रेट कर रहा है।

आज का Google डूडल है खास, Paris 2024 Olympics को कर रहा सेलिब्रेट

Photo Credit: Google

Paris 2024 Olympics आज होगा शुरू

ख़ास बातें
  • गूगल डूडल Summer Olympic Games 2024 की शुरुआत को सेलिब्रेट कर रहा है।
  • भारत का 2024 पेरिस ओलंपिक का पहला मुकाबला शनिवार, 27 जुलाई को होगा।
  • यह कॉम्पिटिशन उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले 24 जुलाई को शुरू हुआ था।
विज्ञापन
Google आज यानी कि 26 जुलाई को एक एनिमेटेड डूडल (Google Doodle) के साथ Summer Olympic Games 2024 की शुरुआत को सेलिब्रेट कर रहा है। Google खास मौकों पर क्रिएटिव और इंटरैक्टिव डूडल पेश करता रहता है। पेरिस में इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक समर ओलंपिक गेम आयोजित होने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एथलीट और फैंस के पोस्ट छाए हुए हैं। इस मौके पर सर्च दिग्गज ने अपने होमपेज पर Google लोगो को भी बदल दिया, जिसमें कुछ जानवर समर गेम्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) से संबंधित नवीनतम अपडेट वाले सर्च रिजल्ट के लिए रीडायरेक्ट किया जाएगा। ओलंपिक गेम आज आधिकारिक तौर पर पेरिस में शुरू होंगे। 26 जुलाई को उद्घाटन समारोह सीन नदी पर आयोजित होगा जो कि पेरिस से होकर बहती है। समापन समारोह 11 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें झंडों के साथ एथलीटों की परेड शामिल है।

यह कॉम्पिटिशन उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले 24 जुलाई को तीरंदाजी, फुटबॉल, हैंडबॉल और रग्बी में प्रीलिमिनरी राउंड के साथ शुरू हुआ था। आपको बता दें कि 95 मेडल के लिए 69 इवेंट में 117 भारतीय प्रतियोगी शामिल होंगे, जिनमें 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रबल दावेदारों में (जेवलिन थ्रो) नीरज चोपड़ा, (बैडमिंटन) पीवी सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और (वेटलिफ्टर) मीराबाई चानू शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह के बाद भारत का 2024 पेरिस ओलंपिक का पहला मुकाबला शनिवार, 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पहले पूल गेम के साथ शुरू होगा। बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शूटिंग और टेबल टेनिस इवेंट भी उसी दिन शुरू होंगे। इस गेम को स्पोर्ट्स 18 और वायाकॉम 18 नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा JioCinema ऐप पर भी फ्री में लाइव-स्ट्रीम होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  7. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  8. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  9. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  10. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »