Google Pixel 9 में Apple जैसी 2 साल की सैटेलाइट SOS सर्विस मिलेगी फ्री

Google Pixel 9 सीरीज में Google, एप्पल जैसे फीचर्स के साथ सैटेलाइट SOS सर्विस ला सकता है।

Google Pixel 9 में Apple जैसी 2 साल की सैटेलाइट SOS सर्विस मिलेगी फ्री

Photo Credit: Google

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 सीरीज 13 अगस्त को ग्लोबली और भारत में लॉन्च होने वाली है।
  • Google Pixel सीरीज में सैटेलाइट SOS सर्विस आ सकती है।
  • Google 2 साल तक फ्री पिक्सल सैटेलाइट SOS की पेशकश कर सकती है।
विज्ञापन
Google Pixel 9 सीरीज 13 अगस्त को ग्लोबल स्तर पर और भारत में लॉन्च होने वाली है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चला था कि आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के साथ Google, एप्पल जैसे फीचर्स के साथ सैटेलाइट SOS सर्विस ला सकता है। अब कथित तौर पर नए एंड्रॉइड 15 बीटा अपडेट से पता चला है कि कंपनी पिक्सल डिवाइसेज के लिए 2 साल तक फ्री पिक्सल सैटेलाइट एसओएस की पेशकश कर सकती है, जो Apple द्वारा प्रदान की गई फ्री सर्विस अवधि से मिलता जुलता है। यहां हम आपको Google Pixel 9 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


फ्री Pixel Satellite SOS सर्विस


एक रिपोर्ट में एंड्रॉइड अथॉरिटी ने टिपस्टर असेंबलडिबग के साथ मिलकर नए Android 15 Beta 4 अपडेट को टियरडाउन दिया जो बीते साल जारी किया गया था। अपडेट के कोड में खोजे गए स्ट्रिंग्स से पता चला है कि Google पिक्सल सैटेलाइट एसओएस नाम का इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर शामिल कर सकता है। इस फीचर में कथित तौर पर एक फूटर लेख है जो बताता है कि जब कोई यूजर्स सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी सर्विस से जुड़ता है तो नाम, ईमेल, फोन नंबर, लोकेशन, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और डिवाइस डिटेल्स समेत उनकी जानकारी इमरजेंसी सर्विस और सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर की जाती है।

इसके अलावा सर्च किए गए स्ट्रिंग्स यह भी सुझाव देते हैं कि Google दो साल की अवधि के लिए पिक्सल सैटेलाइट एसओएस फ्री में पेश कर सकता है। लेख में शामिल एक अन्य टेक्स्ट में कथित तौर पर कहा गया है कि सैटेलाइट SOS को दो सालों के लिए बिना किसी चार्ज के शामिल किया गया है। यह अवधि Apple द्वारा iPhone 14 और बाद के मॉडल के यूजर्स को प्रदान की गई सैटेलाइट सर्विस के जरिए इमरजेंसी SOS के दो सालों से मिलती जुलती है। एक अलग खोज में यह सुझाव दिया गया है कि सैटेलाइट एसओएस का सपोर्ट करने के लिए पिक्सल डिवाइसेज को अपडेट किया जा सकता है। Google Pixel 9 सीरीज के एंड्रॉइड 15 पर चलने की उम्मीद है, इसलिए पुराने Pixel मॉडल को इमरजेंसी सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन का सपोर्ट करने वाले अपडेट मिलने की संभावना है।

टिपस्टर मिशाल रहमान ने मार्च में इस फीचर की मौजूदगी के बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी। अनुमान है कि एडेप्टिव कनेक्टिविटी सर्विसेज ऐप के अपडेट में सिक्योरिटी और इमरजेंसी टैब के तहत एक सैटेलाइट एसओएस* सेटिंग पेज पेश किया गया है। इसमें यह कैसे काम करता है, इसके बारे में जानकारी, इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर की गई जानकारी के लिए कस्टमाइजेशन और यहां तक ​​कि गार्मिन सर्च एंड रेस्क्यू इंश्योरेंस खरीदने के लिए एक लिंक भी शामिल करने की सलाह दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »