Google Doodle आज कर रहा इराक की इस महिला पेंटर को याद, जानें कौन थीं नाजिहा सलीम

नाजिहा एक पेंटर थीं, एक प्रोफेसर थीं और इराक के समकालीन कला क्षेत्र में सबसे प्रभावित करने वाले कलाकारों में से थीं।

Google Doodle आज कर रहा इराक की इस महिला पेंटर को याद, जानें कौन थीं नाजिहा सलीम

Google Doodle आज, 23 अप्रैल को नाजिहा सलीम को याद कर रहा है।

ख़ास बातें
  • नाजिहा को इराक की सबसे प्रसिद्ध कलाकार के तौर पर याद किया जाता है।
  • कला के क्षेत्र में रहा है नाजिहा का बड़ा योगदान।
  • 15 फरवरी 2008 को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
Google Doodle आज, 23 अप्रैल को नाजिहा सलीम को याद कर रहा है। नाजिहा एक पेंटर थीं, एक प्रोफेसर थीं और इराक के समकालीन कला क्षेत्र में सबसे प्रभावित करने वाले कलाकारों में से थीं। नाजिहा का आर्ट कलेक्शन शारजहां आर्ट म्यूजियम और मॉर्डन आर्ट इराकी आर्काइव में देखा जा सकता है। आज डूडल के जरिए नाजिहा की कला और इस क्षेत्र में उनके योगदान को Google सेलिब्रेट कर रहा है। उनके चित्रों में ग्रामीण ईराकी महिलाओं और उनके किसानी जीवन की झलक मिलती है। Google Doodle में जो तस्वीर दिख रही है, वह भी उनकी एक कलाकृति ही है। 

तुर्की में इराकी कलाकारों के परिवार में जन्मीं नाजिहा के पिता एक पेंटर थे और उनकी माँ एक कुशल कढ़ाई कलाकार थीं। Google के अनुसार, उनके तीनों भाइयों ने कला क्षेत्र में ही काम किया, जिसमें जवाद भी शामिल थे। जवाद को इराक के सबसे प्रभावशाली मूर्तिकारों में से एक माना जाता है। 

सलीम ने बगदाद के फाइन आर्ट्स इंस्टीट्यूट (Fine Arts Institute) में दाखिला लिया जहां उन्होंने पेंटिंग की स्टडी की और ग्रेजुएशन की डिग्री ली। उनकी कड़ी मेहनत और कला के प्रति जुनून का सुबूत इसी बात से मिल जाता है कि उन्हें पेरिस में इकोले नेशनेल सुप्रीयर डेस बीक्स-आर्ट्स (École Nationale Supérieure des Beaux-Arts) में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप दी गई। 

नाजिहा ने पेरिस में रहते हुए फ्रेस्को और म्यूरल पेंटिंग में स्पेसिएलाइजेशन किया। स्नातक स्तर बाद उन्होंने कला और संस्कृति में स्वयं को जैसे डुबा लिया और अपनी कला के सफर को जारी रखते हुए कई साल विदेश में बिताए। उसके बाद वो बगदाद लौटीं। नाजिहा को इराक की सबसे प्रसिद्ध कलाकार के तौर पर याद किया जाता है। 15 फरवरी 2008 को उनका निधन हो गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »