गूगल डॉक्स, शीट, स्लाइड फाइल को अब डाउनलोड कर किया जा सकता है एडिट

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2016 17:21 IST
गूगल ने सोमवार को डेस्कटॉप क्रोम पर गूगल ड्राइव सर्विस के लिए अपडेट जारी किया। इस अपडेट से अब कुछ चुनिंदा फाइलें ऑफलाइन एक्सेस करने के लिए उपलब्ध रहेंगी। याद दिला दें, सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अब तक हर डॉक्यूमेंट, शीट और स्लाइड को ऑफलाइन एक्सेस और एडिटिंग के लिए डाउनलोड किया है। नए अपडेट से अब यूजर उन्हें व्यू कर सकेंगे और जिन फाइल की आपको वाकई जरूरत होगी सिर्फ उन फाइल को एडिट कर पाएंगे।  

चुनिंदा फाइल को ऑफलाइन एडिट करने के लिए आपको होम स्क्रीन पर डॉक्स, शीट या स्लाइड में जाने के बाद उस फाइल के ओवरफ्लो मेन्यू में जाकर 'अवेलेबल ऑफलाइन ऑप्शन' पर स्विच करना होगा। कंपनी के मुताबिक, ''ध्यान देने वाली बात है कि यह फीचर सिर्फ डेस्कटॉप पर क्रोम में काम कर रहे यूजर के लिए ही उपलब्ध होगा। और जिनके एडमिन ने ड्राइव में ऑफलाइन एक्सेस को इनेबल करने की अनुमति दे रखी है। ''
Advertisement

एक बार इस विक्लप के इनेबल होने के बाद, सिस्टम बैकग्राउंड में चुनिंदा फाइलों को डाउनलोड कर लेगा। इसके बाद आप अपनी चुनी गई फाइल को एडिट कर सकते हैं जो कि कनेक्शन के दोबारा कनेक्ट होने पर सिंक हो जाएगी।

पिछले हफ्ते गूगल ने विंडोज और ओएस एक्स के लिए ड्राइव डेस्कटॉप ऐप में नया फीचर लॉन्च किया था जिससे आप चुनिंदा फोल्डर और सब-फोल्डर को सिंक कर सकते हैं और जिन्हें सिंक करना नहीं चाहते उन्हें डीसिलेक्ट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chrome, Chrome Browser, Edit, Google, Google Docs, Google Drive, Offline, Sheets, Slides
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.