Google Chrome यूजर्स अलर्ट! ब्राउजर में आ रहा ये तगड़ा सिक्योरिटी फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Google Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला वेब ब्राउजर बताया जाता है जिसका मार्केट शेयर लगभग 70% है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 19:39 IST
ख़ास बातें
  • यह यूजर के होम नेटवर्क के लिए एक शील्ड की तरह काम करता है।
  • क्रोम का नया सिक्योरिटी फीचर एक चेकपॉइंट की तरह काम करता है।
  • कंपनी इसकी सिक्योरिटी को अब एक लेयर और पहनाने जा रही है।

Google Chrome इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट गूगल लेकर आ रहा है।

Google Chrome इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट गूगल लेकर आ रहा है। गूगल क्रोम ब्राउजर अब कहीं ज्यादा सेफ होने जा रहा है। इसमें जल्द ही एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर आने वाला है जो यूजर के होम नेटवर्क की सुरक्षा करेगा ताकि कोई इसमें सेंध लगाकर अन्य डिवाइसेज के साथ छेड़छाड़ न कर सके। इस सिक्योरिटी फीचर का नाम Private Network Access for Navigation Requests रखा गया है जो कि इसका कोडनेम है। आइए जानते हैं इस नए सेफ्टी फीचर के बारे में। 

गूगल क्रोम का नया सेफ्टी फीचर काफी काम का साबित होने वाला है। क्रोम के इस नए सेफ्टी फीचर को XDA Developers द्वारा स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Chromstatus पर इस फीचर का जिक्र किया गया है। जिसमें कि फीचर वेबसाइट ब्राउजिंग के दौरान मिलने वाली नेविगेशन रिक्वेस्ट को ब्लॉक कर देता है। जिससे कि यह यूजर के होम नेटवर्क के लिए एक शील्ड की तरह काम करता है। आमतौर पर किसी लिंक पर क्लक करने या किसी नई वेबसाइट पर जाते समय प्रोसेस बड़ा स्मूद दिखता है। लेकिन कुछ वेबसाइट्स ऐसी भी होती हैं जो चुपके से यूजर को ऐसी वेबसाइट्स पर भेज देती हैं जो कि नुकसानदेह हो सकती हैं।
Advertisement

क्रोम का नया सिक्योरिटी फीचर एक चेकपॉइंट की तरह काम करता है जो खतरनाक वेबसाइट्स से प्राप्त होने वाली नेविगेशन रिक्वेस्ट को ब्लॉक कर देता है। तो इससे पहले कि इन वेबसाइट्स के द्वारा आपके अन्य डिवाइसेज को नुकसान पहुंचाया जाए, ये उन्हें वहीं पर रोक देता है। Private Network Access सिक्योरिटी फीचर के तहत ब्राउजर रिक्वेट का ओरिजिन पॉइंट चेक करता है, फिर देखता है कि यह एक सिक्योर सोर्स से आई है या नहीं। उसके बाद यह डेस्टिनेशन वेबसाइट को भी चेक करता है कि इस नेविगेशन रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने का चेकपॉइंट है या नहीं। कुल मिलाकर यह दोनों तरफ से वेबसाइट्स, और डिवाइस को चेक करता है। यह सुनिश्चित करता है कि इसमें किसी तरह का मालवेयर तो नहीं। 

Google Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला वेब ब्राउजर बताया जाता है जिसका मार्केट शेयर लगभग 70% है। Mac, Windows या अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर पाए जाने वाले ब्राउजर के होते हुए भी यूजर क्रोम को इस्तेमाल करते हैं। जिससे यह एक पॉपुलर ब्राउजर बन जाता है। इसी कारण यह साइबर अटैक के लिए भी हैकर्स की पहली पसंद बन जाता है। इसलिए कंपनी इसकी सिक्योरिटी को अब एक लेयर और पहनाने जा रही है। चूंकि इंटरनेट के युग में घरों में लगभग सभी डिवाइसेज इंटरनेट कनेक्टेड होते हैं, जिसमें घर के सिक्योरिटी लॉक भी शामिल हैं, इस लिहाज से गूगल क्रोम की सिक्योरिटी को लेकर और भी गंभीर नजर आ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.