• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google ने साइबर हमलों से निपटने के लिए इजरायली सिक्‍योरिटी स्टार्टअप को खरीदा

Google ने साइबर हमलों से निपटने के लिए इजरायली सिक्‍योरिटी स्टार्टअप को खरीदा

पिछले अगस्त में गूगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से वादा किया था कि कंपनी अगले पांच साल में साइबर सिक्‍योरिटी में 10 बिलियन डॉलर (लगभग 74,520 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।

Google ने साइबर हमलों से निपटने के लिए इजरायली सिक्‍योरिटी स्टार्टअप को खरीदा

बताया जा रहा है कि Google ने सिम्प्लीफाई के लिए लगभग 500 मिलियन डॉलर (3,730 करोड़ रुपये) नकद भुगतान किया।

ख़ास बातें
  • बढ़ते साइबर हमलों के बीच कंपनी ने अपनी सुरक्षा का विस्तार किया है
  • सिम्प्लीफाई, अमोस स्टर्न (Amos Stern) के नेतृत्‍व वाला स्‍टार्टअप है
  • डील की फाइनेंशियल डिटेल्‍स का खुलासा नहीं किया गया है
विज्ञापन
साइबर सिक्‍योरिटी के बढ़ते खतरों के बीच गूगल (Google) ने एक साइबर सिक्‍योरिटी स्‍टार्टअप को खरीद लिया है। अल्फाबेट के स्वामित्व वाली Google ने मंगलवार को बताया कि कंपनी की क्लाउड डिवीजन ने इजरायली साइबर सिक्‍योरिटी स्टार्टअप ‘सिम्प्लीफाई' (Siemplify) का अधिग्रहण किया है। बढ़ते साइबर हमलों के बीच कंपनी ने अपनी सुरक्षा का विस्तार किया है। सिम्प्लीफाई, अमोस स्टर्न (Amos Stern) के नेतृत्‍व वाला स्‍टार्टअप है। इस डील की फाइनेंशियल डिटेल्‍स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मामले से जुड़े एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि Google ने सिम्प्लीफाई के लिए लगभग 500 मिलियन डॉलर (3,730 करोड़ रुपये) नकद भुगतान किया।

साइबर अटैक्‍स और डेटा ब्रीच के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति से किए गए वादे के बाद गूगल ने यह डील पूरी की है। पिछले अगस्त में गूगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से वादा किया था कि कंपनी अगले पांच साल में साइबर सिक्‍योरिटी में 10 बिलियन डॉलर (लगभग 74,520 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। 

इजरायली साइबर सिक्‍योरिटी स्टार्टअप ‘सिम्प्लीफाई' सिक्‍योरिटी के साथ-साथ ऑटोमेशन और रिस्‍पॉन्‍स सॉल्‍यूशन प्रोवाइड करती है। इसने G20 वेंचर्स और 83North समेत अपने निवेशकों से 58 मिलियन डॉलर (लगभग 430 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। सोर्स ने बताया कि Google क्लाउड ने अपने हितों को देखते हुए सिम्लीफाई के साथ  पार्टनरशिप की है। 

साल 2020 में कोविड महामारी शुरू होने के बाद से कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम शुरू किया है। इससे क्लाउड बिजनेस में Google का रेवेन्‍यू लगभग दोगुना होकर 5 बिलियन डॉलर (लगभग 37,260 करोड़ रुपये) हो गया है। इस दौरान साइबर सिक्‍योरिटी खतरों से बचाव की जरूरत बढ़ी है और कॉरपोरेट्स भी साइबर सिक्‍योरिटी प्रोडक्‍ट्स पर जोर दे रहे हैं।

गूगल ने बताया है कि सिम्प्लीफाई के प्लेटफॉर्म को उसके क्लाउड में इंटीग्रेट किया जाएगा। यह उन क्षमताओं के आधार के तौर में काम करेगा, जिनमें कंपनी निवेश करेगी। इजरायली साइबर सिक्‍योरिटी फर्म के साथ गूगल की यह पहली डील है। इस डील से कंपनी को साइबर सिक्‍योरिटी के क्षेत्र में इजरायल की प्रतिभाओं का फायदा उठाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि साइबर सिक्‍योरिटी के मामले में इजरायल की तकनीक दुनिया में सबसे आगे है। तमाम देश चाहते हैं कि साइबर सिक्‍योरिटी के मामले में वह भी इजरायल की तरह ही बनें। इराजयली कंपनियों के साथ डील करने को लेकर हर देश उत्‍सुक रहता है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Siemplify, Cyber security, Startup, isreal startup, deal
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »