• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सोने की कीमतों में फिर हो रही है बढ़ोतरी, महज Rs 1 से भी ऑनलाइन सोने में कर सकते हैं निवेश

सोने की कीमतों में फिर हो रही है बढ़ोतरी, महज Rs 1 से भी ऑनलाइन सोने में कर सकते हैं निवेश

अब आप सोने को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। Paytm, PhonePe, Amazon और Google Pay जैसे ऐप्स सोने को घर बैठे खरीदने का मौका दे रहे हैं।

सोने की कीमतों में फिर हो रही है बढ़ोतरी, महज Rs 1 से भी ऑनलाइन सोने में कर सकते हैं निवेश

सोने को ऑनलाइन खरीदने के लिए कई ऐप्स उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • सोने की बढ़ती मांग के चलते कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है
  • दिल्ली में 22K सोने का भाव 47,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा गया है
  • अब आप सोने को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं
विज्ञापन
सोने की बढ़ती मांग के चलते सोने की वायदा कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, भारत में शेयर बाजार के अस्थिर प्रदर्शन के बीच पिछले साल रिकॉर्ड स्तर पर बढ़त के बाद सोने की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट भी आई है। खबर लिखने तक राजधानी दिल्ली में 22K सोने का भाव 47,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। वहीं, 24K सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 49,260 रुपये था। बता दें कि इस महीने की पहली तारीख तक ये कीमत 22K सोने के लिए 43,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24K सोने के लिए 47,790 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। निश्चित तौर पर ये असर बढ़ती मांग के चलते देखने को मिल रही है।
हालांकि अब सवाल उठता है कि क्या सोने में निवेश से आपको भविष्य में फायदा हो सकता है? ऐसे में यह कहना थोड़ा जल्दबाजी होगा। लेकिन अगर आप एक सिस्टेमेटिक प्लान की तरह गोल्ड में हर महीने निवेश करते हैं तो आपको भविष्य में इस निवेश से फायदा हो सकता है। आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महज 100 रुपये या इससे भी कम की कीगमत पर सोने में निवेश कर सकते हैं। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।
 

ऑनालइन भी कर सकते हैं निवेश

अब आप सोने को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। Paytm, PhonePe, Amazon और Google Pay जैसे ऐप्स सोने को घर बैठे खरीदने का मौका दे रहे हैं। यहां आप कम से कम 1 रुपये का सोना भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये ऐप्स आपको सोने को बेचने का विकल्प भी देते हैं। Paytm के जरिए आप गोल्ड कॉइन्स को घर पर डिलीवर करा सकते हैं।

यूं तो इन सभी ऐप्स में सोना खरीदने का तरीका अलग-अलग है, लेकिन मूल रूप से आप यहां कीमत या ग्राम के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं। आप इसे डिज़िटल गोल्ड के रूप में भी रख सकते हैं, या जैसा कि हमने बताया कुछ ऐप्स इस निवेश को सोने के सिक्कों के रूप में आपके घर तक पहुंचाने की सुविधा भी देते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »