गोवा लगाने जा रहा बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध!, जानें क्या है वजह

भारत का सबसे ज्यादा टूरिस्ट वाला राज्य गोवा अब ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 11:25 IST
ख़ास बातें
  • मेटा, यूट्यूब और एक्स के लिए भारत बड़े बाजारों में से एक है।
  • भारत में 18 साल से कम आयु के कई यूजर्स हैं।
  • भारत ने राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया पर अब तक कोई बैन नहीं लगाया है।

भारत में एक अरब से अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं।

Photo Credit: Pexels/Tracy Le Blanc

भारत का सबसे ज्यादा टूरिस्ट वाला राज्य गोवा अब ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। भारत में इंटरनेट के चलते मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चिंता भी बढ़ रही हैं। देश में एक अरब से अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं और लगातार इसमें इजाफा होता जा रहा है। अब किसी राज्य की सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसे प्रतिबंध लगाने से सोशल मीडिया कंपनियों जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, एक्स और यूट्यूब आदि पर काफी असर पड़ेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेटा, यूट्यूब और एक्स जैसी टेक कंपनियों के लिए भारत बड़े बाजारों में से एक है। भारत में 18 साल से कम आयु के कई यूजर्स हैं, लेकिन भारत ने राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया पर अब तक कोई बैन नहीं लगाया है और न ही केंद्र सरकार का ऐसा कोई प्लान है। गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खाउंटे ने कहा कि गोवा का प्रशासन बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक एक्सेस को नियमित करने के तरीकों की स्टडी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के कानून को देख रहा है। अगर संभव हुआ तो हम 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर इसी प्रकार का बैन लागू करेंगे और जानकारी बाद में दी जाएगी।

Advertisement

5 करोड़ 30 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्य आंध्र प्रदेश ने कहा है कि वह इसी तरह के नियमों पर विचार कर रहा है। वहीं गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा राज्य है, जिसकी अनुमानित आबादी 15 लाख से ज्यादा है। Meta ने कहा कि वह माता-पिता के मॉनिटर को अनिवार्य करने वाले कानूनों का सपोर्ट करता है, लेकिन बैन लगाने पर विचार कर रही सरकारों को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि इससे छोटे बच्चे कम सुरक्षित और अनियमित साइट का उपयोग करने की ओर बढ़ेंगे। मेटा के एक प्रवक्ता के अनुसार, हम सोशल मीडिया बैन का पालन करेंगे, लेकिन छोटे बच्चे हर हफ्ते लगभग 40 ऐप का उपयोग करते हैं, इसलिए कुछ कंपनियों को निशाना बनाने से उनकी सुरक्षा तय नहीं होगी।

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश ने हाल ही में कई मंत्रियों का एक पैनल बनाया था, जो कि ग्लोबल नियमों की स्टडी करने के बाद एक महीने के अंदर सुझाव देंगे। बीते साल ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया था जिससे वह ऐसा करने वाला पहला देश बना था। देश में पहले ही महीने में 47 लाख बच्चों के अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए गए। फ्रांस, इंडोनेशिया और मलेशिया समेत अन्य देश भी ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को देख रहे हैं, जिससे वो भी इस तरह का कानून लागू कर सकें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Goa, Social Media Ban for children, Social Media Ban

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.