Gmail के 'Undo Send' फीचर के जरिए वापस आ जाएगा भेजा हुआ ईमेल

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 17:54 IST
आज की तारीख में ज्यादातर लोग ईमेल के लिए Google के Gmail का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभार ऐसा भी होता है कि आप ईमेल गलत शख्स को भेज देते हैं, फिर एहसास होता है कि ऐसा नहीं करना था। कई मौकों पर कुछ गलतियों के साथ मेल चले जाते हैं या फिर मेल के साथ अटेचमेंट भेजना भूल जाते हैं। इन परिस्थितियों में आपको शर्मिंदिगी झेलनी पड़ती है, पर अब ऐसा नहीं होगा।

Google ने आपकी परेशानी का हल ढूंढ निकाला है। यानी गलत मेल चला गया, तो कोई बात नहीं। आप अपने भेजे हुए ईमेल को वापस(Undo) भी बुला सकते हैं।
Advertisement

कंपनी ने आखिरकार 'Undo Send' फीचर को स्थायी तौर पर Gmail का हिस्सा बना दिया है। दरअसल, 'Undo Send' फीचर Gmail के लैब सेक्शन में पिछले 6 साल से था। आपको बता दें कि इस फीचर को मार्च 2009 में टेस्टिंग के लिए रिलीज किया गया था। यूजर्स सेटिंग्स पेज पर 'Labs' टैब में जाकर इस फीचर को इनेबल सकते थे। हालांकि, अब Google ने 'Undo Send' फीचर को 'Labs' टैब से हटाकर 'General' टैब के अंदर ला दिया है।

यूजर्स इस फीचर को इनेबल या डिसेबल करने के अलावा, मेल भेजने के बाद इस ऑप्शन के एक्टिव रहने का वक्त भी तय कर सकते हैं। समय सीमा का विकल्प 5, 10, 20 और 30 सेकेंड का है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि जो भी यूजर इस फीचर का लैब वर्जन नहीं इस्तेमाल कर रहे, उनके लिए यह फीचर डिसेबल है। इन यूजर को सेटिंग्स में 'General' टैब में जाकर फीचर को इनेबल करना होगा।
Advertisement

Google ने पिछले महीने अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2015 के दौरान 'Undo Send' फीचर को Inbox ऐप्लिकेशन के लिए भी रिलीज किया था। नाम से ही साफ है, Undo Send फीचर समयसीमा पर काम करता है। मेल भेजने के बाद एक तय समयसीमा में ही इसे वापस बुलाया जा सकता है। ईमेल वापस बुलाना के बाद जब आप 'Undo Send' पर क्लिक करेंगे, तो Google भेजे हुए मेल को एक बार फिर कम्पोज स्टेज में ला देगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Feature, Gmail, Gmail Labs, Google, Internet, Undo Send
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.