Gmail बंद होगी! इंटरनेट पर फैली सनसनी का Google ने दिया यह जवाब

Gmail केवल पर्सनल यूजर्स द्वारा इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि गूगल कंपनी अपने एंटरप्राइज कस्टमर्स को कस्टमाइज्ड जीमेल आईडी भी देता है।

Gmail बंद होगी! इंटरनेट पर फैली सनसनी का Google ने दिया यह जवाब

Google ने क्लियर कर दिया है कि Gmail की ईमेल सर्विसेज जारी रहेंगी।

ख़ास बातें
  • Gmail की ईमेल सर्विसेज जारी रहेंगी।
  • जीमेल के बंद होने की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं।
  • अब गूगल ने इसे लेकर ऑफिशियल पोस्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Gmail बंद (Gmail shutdown) होने की वायरल हो रही खबरों के बीच Google ने क्लियर कर दिया है कि Gmail की ईमेल सर्विसेज जारी रहेंगी। गूगल के अनुसार, प्लेटफॉर्म के शटडाउन होने जैसी सभी अफवाहें झूठ हैं। गूगल ने सोशल मीडिया हैंडल से पुष्टि कर दी है कि जीमेल रहेगी। इसके बंद होने की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। ज्ञात हो कि इंटरनेट पर पिछले दिन से जीमेल के बंद होने की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच यूजर्स सकते में थे कि अगर जीमेल की ईमेल सर्विस बंद हो जाती है तो क्या होगा। लेकिन अब गूगल ने इसे लेकर ऑफिशियल पोस्ट जारी कर दिया है। 

Google ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट खासतौर पर जीमेल की बंद होने की अफवाहों को लेकर किया गया है। गूगल ने लिखा, 'Gmail is here to stay.' यानी जीमेल अभी कहीं नहीं जा रही, ईमेल समेत सभी सर्विसेज जारी रहेंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ही कल से एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा था जिसमें लिखा था कि जीमेल बंद होने के कगार पर है। रोचक बात यह है कि पोस्ट में गूगल के ही ईमेल का स्क्रीनशॉट शामिल किया गया था। जिसके साथ में लिखा था, 'Google is sunsetting Gmail'. यानी गूगल जीमेल को बंद करने जा रहा है। 

जीमेल के बंद होने की तारीख भी यहां मेंशन की गई थी। 1 अगस्त 2024 से सर्विस बंद होने की बात इस पोस्ट में की गई थी। इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया कि जीमेल बंद हो गया तो लाखों करोड़ों अकाउंट्स का क्या होगा। जीमेल अकाउंट्स में यूजर्स का जो स्टोरेज है उसका क्या होगा। आइए जानते हैं कि अगर जीमेल बंद होने लगे तो यूजर्स पर इसका क्या असर होगा। 

Google की ईमेल सर्विस Gmail अगर सच में ही बंद होने लगे तो क्या होगा! मार्केट में इससे भूचाल आ सकता है। Gmail केवल पर्सनल यूजर्स द्वारा इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि गूगल कंपनी अपने एंटरप्राइज कस्टमर्स को कस्टमाइज्ड जीमेल आईडी भी देता है। तो ऐसे में बिजनेसेज को बड़ा झटका लगेगा। इसके अलावा जीमेल आईडी थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए साइन-इन करने में भी इस्तेमाल होती है। वहीं, एंड्रॉयड फोन के लिए साइनअप करते समय भी जीमेल आईडी इस्तेमाल होती है। इसलिए जीमेल का बंद होना दुनियाभर में अरबों यूजर्स को प्रभावित करेगा। खैर, गूगल ने पोस्ट के माध्यम से इस तरह की अफवाहों पर ऑफिशियल ब्रेक लगा दिया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »