G20 के दौरान दिल्ली में AI अवतार ऐसे विदेशी मेहमानों का करेगा स्वागत!

G20 Summit में विश्व नेताओं का स्वागत एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस अवतार द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन के दौरान भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' नाम से एक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है, जिसमें इस अवतार को पेश किया जाएगा।

G20 के दौरान दिल्ली में AI अवतार ऐसे विदेशी मेहमानों का करेगा स्वागत!
ख़ास बातें
  • सम्मेलन में भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' नाम से एक प्रदर्शनी आयोजित करेगा
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जरनेट किया गया अवतार पेश किया जाएगा
  • टेक्स्ट कंटेंट के साथ-साथ ऑडियो को कुल 16 भाषाओं में प्रस्तुत किया जाएगा
विज्ञापन
G20 सम्मेलन अब कुछ दिन दूर है। भारत ने, खासतौर पर राजधानी दिल्ली ने इस सम्मेलन के लिए कमर कस ली है। बेहतर सुरक्षा के लिए पुलिस से लेकर सेना तक, सभी जुटे हुए हैं। साथ ही राजधानी की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम भी जोरों पर है। अब, ऐसा बताया जा रहा है कि G20 Summit में विश्व नेताओं का स्वागत एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस अवतार द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन के दौरान भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' नाम से एक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है, जिसमें इस अवतार को पेश किया जाएगा।

समाचार एजेंसी PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि G20 शिखर सम्मेलन के उपलक्ष्य में भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' प्रदर्शनी में राष्ट्राध्यक्षों और अन्य टॉप लीडर्स का स्वागत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जनरेट 'अवतार' द्वारा किया जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि प्रदर्शनी "वैदिक काल से आधुनिक युग" तक भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रदर्शित करेगी।

इसके अलावा, बताया गया है कि टेक्स्ट कंटेंट के साथ-साथ ऑडियो को अंग्रेजी, फ्रेंच मंदारिन, इतालवी, कोरियाई और जापानी सहित "16 वैश्विक भाषाओं" में प्रस्तुत किया जाएगा।

रिपोर्ट आगे यह भी बताती है कि भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार के इतिहास को विभिन्न कियोस्क में व्यवस्थित 26 इंटरैक्टिव स्क्रीन के जरिए दिखाया और दोहराया जाएगा। हॉल के सेंटर में एक हड़प्पा की लड़की की मूर्ति को लगाया जाएगा, जिसकी वास्तविक ऊंचाई 10.5 cm है, लेकिन ये 5 फीट ऊंचाई और 120 किलोग्राम वजन के साथ कांस्य में बनाई गई थी।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यहां भारत की चुनाव परंपराओं को आधुनिक युग में प्रदर्शित किया जाएगा, जब आजादी के बाद 1951-52 में पहला आम चुनाव हुआ था और 2019 के लोकसभा चुनाव हुए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »