64 km रेंज वाला Fucare HU3 Pro फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Fucare HU3 Pro की कीमत $799 (लगभग 62,000 रुपये) रखी गई है।

64 km रेंज वाला Fucare HU3 Pro फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Fucare HU3 Pro की कीमत $799 (लगभग 62,000 रुपये) रखी गई है।

ख़ास बातें
  • Fucare ने HU3 Pro को $799 (लगभग 62,000 रुपये) में लॉन्च किया है
  • यह स्कूटर 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 kmph) की टॉप स्पीड पकड़ सकता है
  • Fucare HU3 Pro में 10-इंच न्यूमेटिक टायर्स मिलते हैं
विज्ञापन
Fucare ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका नाम HU3 Pro है। स्कूटर की खास बात यह है कि इसमें खड़े रहने के अलावा बैठने का इतंजाम भी है। कहने का मतलब यह है कि आप HU3 Pro को खड़े रहकर किक स्कूटर की तरह भी चला सकते हैं और साथ ही यदि आप थक जाते हैं, तो आप इसकी सीट पर बैठ भी सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड करीब 32 kmph है और यह सिंगल चार्ज में करीब 64 km की दूरी तय कर सकता है।

Gizmochina के अनुसार, Fucare ने HU3 Pro को अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया है। इसकी कीमत $799 (लगभग 62,000 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Fucare HU3 Pro की खासियतों की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 500W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 kmph) की टॉप स्पीड हासिल करने में सक्षम है। कंपनी दावा करती है कि यह ई-स्कूटर 15º के आसपास खड़ी ढलानों में चढ़ने में सक्षम है।

Fucare HU3 Pro में 48V/12Ah लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो 576Wh क्षमता डिलीवर करने में सक्षम है। इसका मतलब है कि ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 40 मील (करीब 64 km) की दूरी तय कर सकता है। Fucare HU3 Pro में 10-इंच न्यूमेटिक टायर्स मिलते हैं और इसका कुल वजन 23kg है।

यह कॉम्पैक्ट है, लेकिन फिर भी कंपनी के दावे अनुसार, 136kg तक वजन उठा सकता है। यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे फोल्ड करके आसानी से उठाया जा सकता है और यह घर में जगह भी कम लेता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Electric Kick Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »