• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 322 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली Gen3 रेसिंग इलेक्ट्रिक कार FIA और Formula E ने की लॉन्च

322 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली Gen3 रेसिंग इलेक्ट्रिक कार FIA और Formula E ने की लॉन्च

इस कार के साथ पहली बार किसी रेसिंग कार की बॉडी में लिनन और  रिसाइकल किए गए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

322 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली Gen3 रेसिंग इलेक्ट्रिक कार FIA और Formula E ने की लॉन्च

Photo Credit: fiaformulae

Formula E all electric Gen3 322kph की टॉप स्पीड दे सकती है।

ख़ास बातें
  • इसके खास फीचर्स में इसका एनर्जी यूसेज मेकेनिज्म है।
  • इसके रियर में दिया गया नया पावरट्रेन 250kW से 350kW क्षमता का है।
  • यह पहली ऐसी फॉर्मुला कार है जिसमें रियर में हाइड्रोलिक ब्रेक्स नहीं हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) अब समय की मांग हैं। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकलों की मांग रफ्तार पकड़ रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से लेकर इलेक्ट्रिक कारों और बसों तक में इलेक्ट्रिक एनर्जी इस्तेमाल की जाने लगी है। एक तरफ पेट्रोल जैसे सीमित संसाधनों के बढ़ते दाम और दूसरी तरफ वातावरण में बढ़ता प्रदूषण, ये दोनों कारक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को इलेक्ट्रिक एनर्जी पर शिफ्ट करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। ऐसे में रेसिंग स्पोर्ट्स कहां पीछे रहने वाला था। अब मोटर स्पोर्ट्स में भी इलेक्ट्रिक रेसिंग कार की एंट्री हो चुकी है। फेडरेशन इंटरनेशनले डी ऑटोमोबाइल या Fédération Internationale de l'Automobile या FIA ने थर्ड जेनरेशन Formula E कार पेश की है। यह कार FIA और Formula E ने मिलकर लॉन्च की है। 

Formula E all-electric Gen3 ऱेस कार को Monaco में रिवील किया गया। यह दुनिया की पहली ऐसी कार है जिसे खासतौर पर स्ट्रीट रेसिंग के लिए डिजाइन और ऑप्टिमाइज किया गया है। कार अपना डेब्यू ABB FIA Formula E वर्ल्ड चैम्पियनशिप के 9वें सीजन में करेगी। FIA और Formula E के इंजीनियर्स ने मिलकर इसे हाई परफॉर्मेंस देने वाली एफिशिएंट और टिकाऊ कार बनाया है। मोटर स्पोर्ट्स में इलेक्ट्रिक रेसिंग कार के लॉन्च ने इस खेल में रेसिंग व्हीकल्स के लिए एक नया कंपीटिशन खड़ा कर दिया है। कार में सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से परफॉर्मेंस अपग्रेड भी किया जा सकेगा। इसके लिए इसमें एडवांस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। 

Formula E Gen3 322kph की टॉप स्पीड दे सकती है। इसके खास फीचर्स में इसका एनर्जी यूसेज मेकेनिज्म है। यह लगभग 40 प्रतिशत एनर्जी रेस के दौरान रिजेनरेटिव ब्रेकिंग से पैदा की जाने वाली एनर्जी से इस्तेमाल करती है। कार में 350kW पावर (470BHP) की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो कार के लिए 95 प्रतिशत पावर एफिशिएंसी देती है। जबकि इंटरनल कम्बशन इंजन में यह पावर केवल 40 प्रतिशत मिलती है।  

Gen3 all-electric पहली ऐसी फॉर्मुला कार है जिसमें फ्रंट और रियर पावरट्रेन दिए गए हैं। इसके रियर में दिया गया नया पावरट्रेन 250kW से 350kW क्षमता का है। इसके अलावा यह पहली ऐसी फॉर्मुला कार है जिसमें रियर में हाइड्रोलिक ब्रेक्स नहीं दिए गए हैं। 

इस कार के साथ पहली बार किसी रेसिंग कार की बॉडी में लिनन और  रिसाइकल किए गए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इससे रेसिंग कार में इस्तेमाल होने वाले वर्जिन कार्बन फाइबर की लागत आधी हो जाती है। कुल मिलाकर इससे 10% तक कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करने में मदद मिलेगी। कार के टायर 26% तक नेचरल रबर और रिसाइकिल किए गए फाइबर से बने हैं। रेसिंग के बाद इसके टायर्स को पूरी तरह से रिसाइकिल किया जा सकेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »