Flipkart पर 21 जनवरी से 'द रिपब्लिक डे सेल', कई स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर

अमेज़न के बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी सेल का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि कंपनी 21 जनवरी से 23 जनवरी तक चार दिन 'द रिपब्लिक डे सेल' का आयोजन करेगी।

Flipkart पर 21 जनवरी से 'द रिपब्लिक डे सेल', कई स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर
विज्ञापन
अमेज़न के बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी सेल का ऐलान कर दिया है। Flipkart  ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि कंपनी 21 जनवरी से 23 जनवरी तक तीन दिन 'द रिपब्लिक डे सेल' का आयोजन करेगी। इस सेल में स्पेशल डील और लिमिटेड पीरियड ऑफर दिए जाएंगे। कंपनी ने The Republic Day Sale के लिए सिटी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस सेल के तहत खरीदारी के दौरान सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

फ्लिपकार्ट इस सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर देगी। इसके अलावा लैपटॉप, ऑडियो, कैमरा और एक्सेसरी पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा टीवी व दूसरे अप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

बात करें मोबाइल फोन की तो कंपनी ने उन स्मार्टफोन की जानकारी दे दी है जिनको कम कीमत पर बेचा जाएगा। बात करें प्रीमियम स्मार्टफोन की तो गूगल पिक्सल 2 एक्सएल को 48,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ भुगतान करने पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 26,990 रुपये में बेचा जाएगा। मी मिक्स 2 को आमतौर पर 32,999 रुपये में बेचा जाता है लेकिन सेल में यह फोन 29,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी रेडमी नोट 4 के 64 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये (आमतौर पर 11,999 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही लेनोवो के8 प्लस को 8,999 रुपये में, मोटो जी5 प्लस को 10,999 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (64 जीबी) 11,900 रुपये में जबकि इनफिनिक्स नोट 4 (3 जीबी) को 7,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। पैनासोनिक एलुगा ए3 6,499 रुपये में मिलेगा।

बता दें कि अमेज़न इंडिया भी 21 जनवरी से 24 जनवरी तक ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए इस सेल को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एक्सेस करने का मौका होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Amazon Great Indian Sale में लोकप्रिय ब्रांड पर डील, तेज ऑन-टाइम डिलिवरी और आसान रिटर्न जैसे ऑफर भी होंगे। अमेज़न इंडिया पर इस सेल में अमेज़न पे बैलेंस के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहको को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतम 200 रुपये) मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »