• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल बोले, 'परफॉर्मेंस' के कारण मुझे सीईओ पद से हटाया गया

फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल बोले, 'परफॉर्मेंस' के कारण मुझे सीईओ पद से हटाया गया

फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल बोले, 'परफॉर्मेंस' के कारण मुझे सीईओ पद से हटाया गया
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के सभी कर्मचारियों की परफॉर्मेंस को एक ही मापदंड से आंका जाता है। इस बात का भरोसा दिलाने के लिए कंपनी के सह-संस्थापक सचिन बंसल ने खुलासा किया है कि उन्हें भी परफॉर्मेंस की वजह से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से हटाया गया था।

बंसल ने यह खुलासा कंपनी के मुख्यालय बैंगलुरू में शुक्रवार को आयोजित कंपनी की टाउन-हॉल मीटिंग में किया। गौर करने वाली बात है कि बंसल का यह बयान फ्लिपकार्ट द्वारा अच्छी परफॉर्मेंस नहीं दे पाने के कारण 300 कर्मचारियों को निकालने के फैसले के बाद आया है। इतने बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अन्य कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं

बंसल के बयान पर एनडीटीवी से फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा, "नियमित तौर पर आयोजित होने वाला टाउनहॉल खुलेपन के संस्कृति को दर्शाता है। हर किसी को सवाल पूछने की इजाजत है। मौजूदा चलन पर सवाल करने का हक है। वे कंपनी के नेतृत्व को बिजनेस और संस्थान के मैट्रिक्स की जिम्मेदारी पर सवाल-जवाब कर सकते हैं।"

याद रहे कि इस साल जनवरी महीने में सचिन बंसल की जगह बिन्नी बंसल को सीईओ बनाया गया था। सचिन बंसल और बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट के गठन से पहले अमेज़न के कर्मचारी थे।

फ्लिपकार्ट की स्थापना 2007 में हुई थी। इस ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन से लेकर सूटकेस और कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट की बिक्री होती है। लेकिन इस साल कंपनी की वैल्यू 15 बिलियन डॉलर से घटकर 11 बिलियन डॉलर हो गई।

पिछले महीने फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी थी कि वह फैशन साइट जबॉन्ग को 70 मिलियन डॉलर में खरीदेगी।

ज्यादा से ज्यादा ग्राहक लुभाने के मकसद से डिस्काउंट ऑफर के कारण फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और अमेज़न जैसी रिटेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि इन कंपनियों के लिए अब मार्केट से फंड जुटा पाने में भी दिक्कत हो रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Sachin Bansal
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »