फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल 18 दिसंबर से होगी शुरू

फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज़ सेल 18 दिसंबर से होगी शुरू
ख़ास बातें
  • एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी
  • फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 21 दिसंबर तक चलेगी
  • टॉप 10 ग्राहकों को हॉलीडे ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा
विज्ञापन
बिग दिवाली सेल के बाद, फ्लिपकार्ट आने वाली छुट्टियों में अपनी बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आयोजन कर रही है। ई-कॉमर्स दिग्गज 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बिग शॉपिंग डेज़ सेल आयोजित करेगी। इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है।

फ्लिपकार्ट ने ऐलान किया है कि ग्राहकों को बिग शॉपिंग डेज़ सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट ने एक विन-विन ऑफर भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस ऑफर के तहत यूज़र को साइट पर मुफ्त शॉपिंग करने का ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा, सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले टॉप 10 ग्राहकों को यूरोप, श्री लंका, अंडमान, मॉरीशस या हिमाचल प्रदेश की एक हॉलीडे ट्रिप जीतने का मौका भी मिलेगा।

फ्लिपकार्ट ने अभी चार दिन तक चलने वाली बि शॉपिंग डेज़ सेल में दिए जाने वाले ऑफर के बारे में नहीं बताया है। इस सेल में मोटो ई3, सैमसंग गियर फिट 2 और वीयू टीवी सेट पर छूट मिल सकती है। इसके अलावा बिग शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन लॉन्च पर एक्सचेंज व डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा सकता है। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आयोजन मई में किया था और उस समय ऐप्पल वॉच व सोनी प्लेस्टेशन 4 जैसे डिवाइस पर छूट मिली थी।

अक्टूबर में बिग बिलियन डे त्यौहारी सेल के दौरान फ्लिपकार्ट ने करीब 1,000 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया था। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट के मुताबिक इस सेल में ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की वजह से 150 करोड़ रुपये बचाने का मौका भी मिला।

अगर आप पहली बार फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि बिग शॉपिंग डेज़ सेल से पहले रजिस्ट्रेशन करा लें व अपना फोन नंबर वेरिफाई कर लें। फटाफट चेकआउट के लिए अपने कार्ड और एड्रेस की जानकारी पहले से भरकर रखें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »